सड़क हादसे में घायल पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह,पुत्र और चालक को किया गुड़गांव शिफ्ट

rajasthan news: राजस्थान के अलवर में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे पर बिते दिन सड़क हादसे में घायल हुए पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह और बेटे हमीर सिंह,ड्राइवर दिनेश को इलाज के लिए किया गुड़गांव शिफ्ट।

अलवर से गुड़गांव तक ग्रीन कोरिडोर बनाकर तीन एम्बुलेंसों से तीनों घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

former-mp-manvendra-singh-son-and-driver-injured-in-road-accident-shifted-from-green-corridor-to-gu

वहीं हादसे का शिकार हुए पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह पत्नी चित्रा सिंह के शव को एम्बुलेंस से जोधपुर पहुंचाया गया है।

दरअसल बिते दिन देर शाम को अलवर दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस हाईवे स्थित खूसपुरी गांव के समीप बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इस सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनके पुत्र हमीर सिंह और ड्राइवर दिनेश घायल हो गए थे। जैसे ही एक्सप्रेस वे टीम को एक्सीडेंट की सूचना मिली और तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सीधे अलवर के निजी अस्पताल में लाया गया।

जहां से मानवेंद्र सिंह,बेटे हमीर सिंह और, चालक दिनेश रावत को तीन एम्बुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गुंडगांव के पारस अस्पताल में रैफर किया गया है।

वहीं मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह के शव को एंबुलेंस से जोधपुर पहुंचाया गया है। जोधपुर में उनकी पत्नी चित्रा सिंह अंतिम संस्कार होगा।

आपकों बता दे कि हादसों की सूचना के बाद अलवर जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा सहित पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, ज्ञानदेव आहूजा सहित भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी सहित राजपूत समाज के पदाधिकारियों का अस्पताल पहुंचे थे।

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह बाड़मेर के पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र हैं पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे और वापस दिल्ली से जयपुर जा रहे थे।

कार को उनका ड्राइवर चला रहा था। पुलिस थाना अंतर्गत खुशपुरी गांव के समीप उनकी गाड़ी पुलिया से अचानक टकरा गई उसके बाद सभी घायल को निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उनकी पत्नी चित्रा सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

डाक्टरों ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की दो पसलियों में फैक्चर है और नीमोथोरेक्स हुआ है इसके लिए माइनर ऑपरेशन कर चेस्ट ट्यूब डाली गई है जिससे वह आसानी से सांस ले पा रहे हैं उनकी हालत खतरे से बाहर है पूर्व सांसद के बेटे अमीर सिंह के दाएं हाथ और नाक की हड्डी में फैक्चर है जबकि कर ड्राइवर दिनेश रावत के हाथ पैरों में चोट आई है।

हाईवे पर प्रत्यक्षदर्शियों में बताया कि गाड़ी की रफ्तार 200 किलोमीटर के आसपास थे जिसकी वजह से गाड़ी संतुलित होकर पुलिया से जा टकराई और 30 मीटर के करीब डिवाइडर पर जाकर टकरा गई वहीं हाईवे पर सड़क में गड्ढे होने की बात भी सामने आ रही है जिसकी वजह से कर का संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+