Rajasthan: जोधपुर में पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन, सीएम भजनलाल ने जताया शोक
Former MLA Suryakanta Vyas Jodhpur News: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में भाजपा की 86 वर्षीय पूर्व विधायक का लम्बी बिमारी के बाद आज बुधवार को सुबह निधन हो गया।
सूर्यकांता व्यास पुराने जोधपुर की सीट से 3 बार विधायक रहीं और सूरसागर से भी तीन बार विधायक रही। भाजपा में व्यास सबसे बुजुर्ग विधायक रही है।
अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद भी सूर्यकांता व्यास अपनी जनता के बीच हमेशा बनी रही। आमजन के छोटे-छोटे आयोजनों,समारोह में वो हमेशा शामिल होती थी। इसी वजह से जोधपुर की जनता में वो "जीजी" के नाम से पुकारी जाती थी।

सूर्यकांता व्यास के नाम से राजस्थान विधानसभा में सबसे बुजुर्ग विधायक का खिताब भी रहा है। उनकी कार्यशैली और व्यवहार ऐसा था कि पक्ष और विपक्ष के नेता उनका पूरा सम्मान करते थे। आमजन से जुड़े विकास कार्यों और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए व्यास की हर मांग को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे।
Recommended Video
एक किस्सा साल 2024 के विधानसभा चुनावों का है जब उन्हे भाजपा से बढ़ती उम्र के चलते टिकट नहीं दिया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनसे मिलने भी पहुंचे थे। कांग्रेस की ओर से उन्हे टिकट देने की पहल करने की भी चर्चा हुई थी, लेकिन व्यास ने गहलोत को साफ इंकार कर दिया था।
पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन के बाद जोधपुर से लेकर जयपुर और दिल्ली तक शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी व्यास के निधन पर शोक जताया है। वहीं व्यास के निधन के बाद शहर में भी मातम पसरा हुआ नजर आ रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यास के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, 'सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य… pic.twitter.com/QtWj3gj53b
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 25, 2024
कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ था, मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा।
''उनका स्वर्गवास भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''












Click it and Unblock the Notifications