Lok Sabha Election: कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन ने भाजपा पर बीफ को लेकर कर दिया तीखा वार...

Lok Sabha Election: राजस्थान में छिड़े लोकसभा चुनावों के रण में एक बार फिर से गाय और बीफ की एंट्री हो चुकी है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन ने भाजपा पर बीफ कंपनियों से चंदा लेने के आरोप लगाया है।

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा नेता ऐसे तो गौ माता की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ बीफ कंपनियों से चंदा भी लेते हैं।

former-minister-pramod-jain-accused-bjp-of-taking-donations-from-beef-companies

प्रमोद जैन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जीत का मंत्र फूंका तथा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान मंत्री ने उनकी पत्नी तथा कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी उर्मिला भाया के लिए जन समर्थन मांगा।

झालावाड़ के एक दिवसीय दौरे पर आए भाया ने यहां मीडिया से बातचीत में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले मोदी सरकार महंगाई, रोजगार, किसानों की आय और काले धन जैसे मुद्दों को भुनाकर सत्ता पर काबिज हुई थी,

वर्तमान में देश में महंगाई की मार जारी है, कांग्रेस राज में जो सिलेंडर जनता को 450 रुपए में मिलता था, वह आज 1100 रुपए में बाजार में है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के बाद भी मोदी सरकार में इनकी कीमतें कम नहीं हो रही।

मोदी सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने का जुमला दिया, लेकिन किया इसके विपरीत। तीन काले कानून लेकर आ गई, जिन्हें बाद में किसान आंदोलन के दबाव में वापस लेना पड़ा।

भला हो पंजाब तथा हरियाणा के किसानों का, यदि उन्होंने आंदोलन नहीं चलाया होता तो आज किसानों की जमीन बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हवाले होती।

पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार को रोजगार तथा विदेशों में जमा कालेधन की भी याद दिलाई, उन्होंने भाजपा द्वारा लिए जा रहे चुनावी चंदे पर सवाल खड़े किए और कहा कि जो गोमाता की बात करते हैं, वही आज बीफ कंपनी से 250 करोड़ का चंदा लेकर बैठे हैं।

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताया और कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, लोकतंत्र को बचाने के लिए ही उनके नेता राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री भाया ने झालावाड़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर, सचिव वीरेंद्र झाला, पीसीसी सदस्य शैलेन्द्र यादव, पूर्व चेयरमैन डब्बू शुक्ला उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+