दिवंगत पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे सीएम भजनलाल सहित यह नेता....

Kamla Beniwal News: राजस्थान की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। गुजरात, त्रिपुरा व मिजोरम की राज्यपाल रहीं थी बेनीवाल ।

राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री राजस्थान की पहली महिला मंत्री डॉ कमला बेनीवाल ने बिते दिन 4 बजे अंतिम सांस ली थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

former-governor-kamla-beniwal-was-given-a-final-farewell-by-wrapping-her-in-the-congress-flag

भले ही पुत्र आलोक बेनीवाल कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हों, लेकिन लंबे वक्त तक राजस्थान कांग्रेस की सियासत का बड़ा चेहरा रहीं कमला बेनीवाल को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर ही अंतिम विदाई दी गई।

इससे पहले उनके आवास पर पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था, जहां पहुंचकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बेनीवाल की पार्थिव देह पर कांग्रेस का झंडा दिखाई दे रहा था। कमला बेनीवाल के पुत्र आलोक बेनीवाल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए, लेकिन कमला बेनीवाल तो कांग्रेस के झंडे में ही दुनिया से विदा हुई।

गुजरात, त्रिपुरा व मिजोरम की पूर्व राज्यपाल, राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री, राजस्थान की पहली महिला मंत्री डॉ कमला बेनीवाल ने कल शाम 4 बजे उनके अंतिम सांस ली थी. डॉ कमला बेनीवाल ने स्कूली जीवन में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया।

उसके बाद उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ से उच्च शिक्षा प्राप्त की, जिससे बाद उन्होंने शिक्षक के रूप में भी कार्य किया. डॉ कमला बेनीवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में की। इसके बाद वो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 बार विधानसभा पहुंची, लेकिन उन्होंने अपनी कर्मस्थली के रूप में शाहपुरा-बैराठ विधानसभा क्षेत्र को चुना।

डॉ कमला बेनीवाल बेनीवाल ने गुजरात, मिजोरम व त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। डॉ कमला बेनीवाल ने गृह विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, संस्कृत शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, आयुर्वेद, इंद्रा गांधी नहर परियोजना समेत विभिन्न विभागों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

डॉ कमला बेनीवाल के परिवार में 4 बेटियां, एक बेटा, 1 पौत्री व 1 पौत्र हैं. उनके बेटे आलोक बेनीवाल भी शाहपुरा से विधायक रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+