Rajasthan Election 2023: बाड़मेर-जैसलमेर के दौरे पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, जानिए टिकटों को लेकर क्‍या बोलीं?

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhra raje) इन दिनों बाड़मेर-जैसलमेर के दौरे पर हैं। बॉर्डर पर इन इलाकों के कई मंदिरों में वसुंधरा राजे ने धोक लगाई है।

इस दौरान राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट चाहने वाले नेताओं की भी उनके पास कतार लगी रही। वे जिन निजी होटल में ठहरी। वहां सुबह-सुबह ही बाड़मेर व जैसलमेर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से टिकट के दावेदार उमड़ पड़े।

Vasundhara Raje in Barmer

खबर है कि वसुंधरा राजे ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट के दावेदारों को किसी भी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया। हालांकि उन्‍होंने निजी होटल में रात्रि के समय अपने कुछ समर्थकों के साथ में अनौपचारिक बैठक कर बातचीत की। इस बातचीत में क्या कुछ हुआ यह तो अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इन दिनों खासी सक्रिय हैं। पीएम मोदी की जयपुर और चित्‍तौड़गढ़ जनसभा में भी वे मौजूद रहीं। हालांकि भाजपा ने अभी तक सीएम फेस के तौर पर वसुंधरा राजे का नाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में भाजपा की जीत के बाद वसुंधरा राजे ही सीएम बनेंगी या कोई और? यह देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+