Churu Accident: कार-ट्रोले की भिड़ंत में झुंझुनूं की दो महिलाओं व बच्ची समेत पांच की मौत
चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ पुलिस थाना इलाके गांव लोढसर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार की दो महिलाओं व एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग झुंझुनूं जिले के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे में सुबह सुजानगढ़ और सालासर के बीच गांव लोढसर के पास कार और ट्रोले की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि जबकि दो की अस्पताल में मौत हो गई।
झुंझुनूं जिले के गांव चिचरोली के रहने वाले राजपाल सिंह, सदा कंवर, निशू कंवर और उसकी 2 साल बेटी भूमि कार में सवार होकर जा रहे थे। कार महिपाल सिंह चला रहा था। गांव लोढसर के पास कार की ट्रोले से भिड़ंत हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रोले में घुस गई, जिससे पुलिस ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलने पर सुजानगढ़ सीओ नरेंद्र कुमार शर्मा व सीआई मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव बगड़िया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications