राजस्थान : बदमाशों ने प्रतापगढ़ पुलिस पर की ताबड़तोड़ फा​यरिंग, कांस्टेबल को लगी गोली

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के नौगांवा में वांछित अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी रामावतार को गोली लग गई। उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में जिला अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। घायल पुलिसकर्मी से मिलने विधायक रामलाल मीणा और अन्य कांग्रेस नेता अस्पताल भी पहुंचे।

एसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान

एसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान

प्रतापगढ़ एसपी पूजा अवाना के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अरनोद थाना पुलिस की टीम थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में नौगांवा में वांछित अपराधियों को पकड़ने पहुंची थी। तभी पुलिस को देख अपराधी भाग खड़े हुए। इस दौरान जब पुलिस थाने की ओर लौटने लगी, तब रास्ते में छिपे हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

 कांस्टेबल का अस्पताल में हो रहा इलाज

कांस्टेबल का अस्पताल में हो रहा इलाज

फायरिंग में अरनोद थाना में कार्यरत कांस्टेबल रामावतार के दाहिने हाथ में गोली लग गई और उंगली पूरी तरह से जख्मी हो गई। फायरिंग की घटना के बाद घायल पुलिस कांस्टेबल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जिला अस्पताल में कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल खटीक सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। घटना की सूचना पर विधायक रामलाल मीणा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल कांस्टेबल की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान विधायक रामलाल मीणा ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा। इधर घटना के बाद पुलिस गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+