दरिंदगी : महिला के प्राइवेट पार्ट में कोरोसिन डाल लगाई आग, बीयर की बोतल डालकर दो दिन तार से बांधा

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के गांव कुचेरा में एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि लोगों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में केरोसिन डालकर आग लगा दी। यही नहीं बल्कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल भी डाल दी। महिला को दो दिन तक तार से बांधकर रखा। फिलहाल महिला जोधपुर के अस्पताल में उपचाराधीन है।

तंबाकू पाउच लेने भेजने के बाद मारपीट

तंबाकू पाउच लेने भेजने के बाद मारपीट

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गांव के एक व्यक्ति को बाजार से तंबाकू के पाउच लेने भेजा था। इस बात से महिला का ससुराल पक्ष नाराज हो गया। उन्होंने काम के बहाने महिला को खेत पर बुलाया और जमीन पर पटकने के बाद लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया।

 मुंह कपड़े से किया बंद

मुंह कपड़े से किया बंद

लोहे के तार से महिला के हाथ और पैर बांध दिए और रॉड गरम कर जगह-जगह दाग दिया। प्राइवेट पार्क में केरोसिन डालकर आग लगा दी। जब दर्द और जलन के कारण महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। महिला के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझकर एक झोपड़ी में छोड़कर चले गए। आरोपी खेत में ही झोपड़ी बनाकर उसका इलाज करवाना चाहते थे, मगर पीड़िता के भाई को पता लगने पर वह उसके ससुराल में पहुंचा और उसे नागौर के जेएलएन अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया।

 18 जून को नागौर के कुचेरा गांव की घटना

18 जून को नागौर के कुचेरा गांव की घटना

वहीं, खबर में महिला के हवाले से बताया कि होश आने पर उसने अपने बयान दिए हैं, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ यह हैवानियत 18 जून को हुई। तीन दिन आरोपी उसका जागीरदार के खेत में बनी झोपड़ी में ही उपचार करवाते रहे। उसके भाई को 21 जून को सूचना मिली तो वह तुरंत बहन को लेने परिवार के साथ खेत पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसे भेजने से मना कर दिया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह उसे छुड़ाया गया।

 पीड़िता के हैं तीन बच्चे

पीड़िता के हैं तीन बच्चे

बता दें कि पीड़ित महिला ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। वारदात के दिन पति दवा लेने बीकानेर गया हुआ था। पीड़िता के भाई ने बहन के देवर-देवरानी, सास और खेत के जमीदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक देवर की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाकी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+