चाकसू MLA वेद प्रकाश सोलंकी पर जमीन खरीद में धोखाधड़ी की FIR, रजिस्ट्री के बाद नहीं दिए पैसे
धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बाद चाकसू विधायक वेद प्रकश सोलंकी ने कहा कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है।

राजस्थान में चाकसू विधायक के खिलाफ जयपुर के बजाज नगर पुलिस थाने में धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। इन पर साढ़े चार हैक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप है। हालांकि विधायक ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
पुलिस के अनुसार भूरटियां कला में पुरानी खाता संख्या दो व तीन नई खाता संख्या 2 के तहत 4.56 हैक्टेयर जमीन है। मीणावाला गृह निर्माण समिति के व्यवस्थापक निवारू रोड निवासी जितेश अग्रवाल के बीच सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर चार जुलाई 2013 में विक्रय का इकरारनामा दे दिया।
कौशल्या का आरोप है कि भूमि की समिति के पक्ष में रजिस्ट्री करवाने के बहाने से उसे और उनके पति को विधायक ने आवास पर बुलाया। धोखे से उन्होंने भूमि की रजिस्ट्री खुद के नाम पर करवा ली, जिसका कोई भुगतान नहीं किया। रजिस्ट्री के दौरान तीस लाख रुपए के चेक भी केवल दिखाए दिए नहीं गए।
इधर, पूरे मामले में विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का कहना है कि 30 लाख के दो चेक महिला को दिए और बाकी नकद भुगतान किया। महिला का बैंक खाता ही नहीं है तो चेक कैसे क्लीयर होगा। पूरा प्रकरण राजनीति से प्रेरित है।












Click it and Unblock the Notifications