FIFA World Cup 2022: इस फैन ने बनाई विश्व की सबसे छोटी सोने की ट्रॉफी, भारत में छाया वर्ल्ड कप का खुमार
FIFA World Cup Qatar 2022 को लेकर बहुत से देश नाराज हैं। कई मानवाधिकार संगठन इसके बॉयकॉट की बात कर रहे हैं। इंटरनेशनल लेबर संगठन ने भी कतर को होस्ट बनाए जाने पर एतराज उठाते हुए कहा था कि ये देश लाखों विदेशी मजदूरों की बीमारी और असमय मौत के लिए जिम्मेदार है। इसपर गुस्सा जताते हुए एक ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने इवेंट को 'गोल्फ इन द गटर' तक कह डाला था। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, कतर में खेल शुरू भी हो चुके हैं। दुनिया के करोड़ों फुटबॉल फैंस कतर में चल रहे विश्व कप फुटबॉल से रोमांचित हैं। इसी बीच राजस्थान के उदयपुर में स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का ने सोने से विश्व की सबसे छोटी फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी बना डाली। यही नहीं उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी फीफा फुटबॉल भी बनाई है।

मात्र 0.01 मिली मीटर साइज का फुटबॉल
कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के अवसर पर उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी इकबाल सक्का ने विश्व की सबसे छोटी सोने से बनाई मात्र 1 मिलीमीटर साइज की फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी। दो व्यक्तियों की आकृति द्वारा गोलार्ध को थामने की अनुकृति को एक छोटे से फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में दर्शाया है। जो हूबहू वास्तविक टॉफी जैसी दिखती है। टॉफी के साथ सक्का ने 0.01 मिली मीटर साइज का फुटबॉल भी बनाया है, जो सुष्म दर्शी लेंस से ही देखा जा सकता है। यह इतनी छोटी है कि भारत की 12 नंबर की सुई के छेद से आसानी से निकल जाता है। इकबाल चाहते हैं कि उनकी यह कलाकृतियां विश्व की सबसे छोटी फीफा फुटबॉल विजेता टीम के राष्ट्र को भारत सरकार की तरफ से भेंट की जाए। इसके लिए उन्होंने देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं खेल मंत्री को पत्र पात्र भी लिखा है।

आलोचनाओं के बीच फीफा की दीवानगी
फुटबॉल विश्व कप के मेजबान देश कतर की आलोचना हर दिन तेज होती जा रही है। छोटा सा, ऊर्जा-समृद्ध यह खाड़ी देश- खास खेल के मेगा-इवेंट को आयोजित करने वाला पहला मध्य पूर्वी देश है। प्रवासी मजदूरों, एलजीबीटीक्यू समुदाय और महिलाओं के लिए इनके विचार और व्यवहार ने इसे दुनिया के निशाने पर ला दिया। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिलने को लेकर भी संदेह किया गया।
परन्तु इस सब के बावजूद दुनियाभर सहित भारत में भी फुटबॉल फ़ैन्स की दीवानगी सिर चढ़ कर बोल रही है। इसके कई उदहारण भारत से आए दिन सामने आ रहे है। एक ज़बरदस्त उदाहरण केरल में देखने को मिला था। यहां कुछ फुटबॉल फ़ैन्स ने एक साथ FIFA वर्ल्ड कप देखने के लिए 23 लाख का घर ही खरीद लिया। ऐसे ही बंगाल में एक प्रशंसक ने 5 लाख का लोन सिर्फ इसीलिए ले लिया कि वो क़तर वर्ल्ड कप देखने जाना चाहते हैं।

कस्टमाइज्ड एसयूवी से कतर जा रही नाजी नौशी
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की फैन अपनी पंसदीदा टीम अर्जेंटीना को खेलते देखने के लिये अकेले अपनी कस्टमाइज्ड एसयूवी से कतर जा रही है। दरअसल, पिछले दो दशकों में अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी ने फुटबॉल की दुनिया में अपना बड़ा नाम बनाया है। उन्हें सदी के महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। मेसी की फैन फोलोउिंग की भी कोई सीमा नहीं है। उनकी ऐसी ही एक सुपरफैन हैं नाजी नौशी। पांच बच्चों की यह मां उम्र के इस पड़ाव पर आकर उन्होंने अपनी ,बसे बड़ी इच्छा पूरी करने का फैसला किया। वह कतर जाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी मेसी को खेलते हुए देखना चाहती हैं।
33 साल की नौशी पांच बच्चों की मां हैं। वह यूट्यूब व्लोगर हैं. उन्होंने फैसला किया है कि वह अपनी गाड़ी से कतर जाएंगी और वर्ल्ड कप देखेंगी। इसके लिए उन्होंने अपना पूरा प्लान तैयार किया और निकल पड़ीं। वह मेसी को अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए देखना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications