VIDEO : राजस्थान में भारी बारिश से पिता व दो बेटे एनीकट में डूबे, दो के शव मिले, तीसरे की तलाश जारी
बूंदी। राजस्थान के बूंदी में पिता व दो बेटे नदी के एनीकट में डूब गए, जिसमें पिता व एक बेटे की मौत हो गई। वहीं तीसरे की तलाश की जा रही है।

हादसा उस वक्त हुआ जब बूंदी जिले के गांव मोडसा निवासी 32 वर्षीय महेंद्र बैरवा शौच करने के लिए नदी की तरफ गया हुआ था। तभी नदी के तेज बहाव में गिर गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश में पिता राम सहाय व दूसरा भाई राजू बैरवा निकले।
महेंद्र की तलाश में वे भी एनीकट के पानी में उतर गए और दोनों डूब गए। आस-पास के लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर पर तीनों की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद पिता व बेटे राजू का शव मिल गया, मगर दूसरा बेटा अभी भी लापता है। बाप-बेटे का शव एक साथ घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।













Click it and Unblock the Notifications