बारां कृषि उपज मंडी से गेहूं चुराकर ले जा रहे युवकों को किसानों ने दी तालिबानी सजा
बारां, 7 जून। राजस्थान के बारां में कृषि उपज मंडी में दो चोरों को गेहूं का कट्टा चुराकर ले जाते हुए किसानों ने धर दबोचा। बाद में लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर नंगा करके दौड़ाया। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई थी।

करजूना गांव के किसान नरेंद्र नागर ने बताया कि वह बारां कृषि मंडी में सरसों व लहसुन बेचने आया था। तब पता चला कि कृषि मंडी में एक किसान का गेहूं का कट्टा कंधे पर रखकर दो जने ले जा रहे थे।
किसान की उन पर निगाह पड़ गई। किसान ने दोनों चोरो को धर दबोचा। बाद में लोगों ने घेर कर उनकी जमकर धुनाई की और उनके सारे कपड़े उतार के नंगा करके मंडी से भगा दिया।
हालांकि इस संबंध में ना तो किसी ने बारां कृषि उपज मंडी के सचिव मनोज मीणा और ना ही बारां कोतवाल मांगे लाल यादव से कोई शिकायत की। दोनों ही अधिकारियों ने घटना के बार अनभिज्ञता जताई है।












Click it and Unblock the Notifications