Gori Nagori: राजस्थान की 'शकीरा' गोरी नागोरी भी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, जानिए पार्टी व टिकट के बारे में
Rajasthan Assembaly Election 2023 में गोरी नागोरी भी भाग्य आजमाएगी। राजस्थान की शकीरा के नाम से फेमस डांसर Gori Nagori नागौर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती है।
Gori Nagori in Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने ही वाला है। नेता चुनाव मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नेताओं के अलावा भी कई लोग चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्हीं में से एक हैं गोरी नागोरी, जो मशहूर डांसर हैं। (वीडियो नीचे)

कई सांस्कृतिक मंचों पर अपने ठुमकों से जलवा बिखेर चुकी गोरी नागोरी अब राजनीति के मंच भी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की घोषणा खुद गोरी नागोरी ने एक वीडियो शेयर करके की है।
Recommended Video
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में गोरी नागोरी ने बताया कि नागौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी है। लोगों से सम्पर्क करके वोट मांग रही हूं और नागौर विधानसभा क्षेत्र में सब मिलकर बदलाव लाने क कोशिश करेंगे।

बिग बॉस 16 में अपने डांस का तड़का लगा चुकी गोरी नागोरी को राजस्थान की 'शकीरा' के नाम से भी जाना जाता है। गोरी नागोरी ने ऐलान किया है कि वे राजस्थान के नागौर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगीं। वीडियो जारी कर गोरी नागोरी ने कहा कि नागौरी सीट से चुनाव लड़ने जा रही हूं। हम सब मिलकर नागौर में बदलाव लाएंगे।
गोरी नागोरी ने भले ही राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के ताल ठोक दी हो, मगर उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगीं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं।
गोरी नागोरी का जीवन परिचय
- गोरी नागोरी राजस्थान के नागौर जिले मेड़ता शहर की रहने वाली हैं।
- गोरी नागोरी ने डांस व मॉडलिंग को चुना तो पिता नूर मोहम्मद व मां बेगम उनसे नाराज हो गए थे।
- गोरी नागोरी के पिता नूर मोहम्मद पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थे। साल 2010 में उनका निधन हो गया।
- गोरी नागोरी को राजस्थान के कालबेलिया डांस में महारत हासिल है।

- 'गोरी नाचे नागौरी नाचे' गाने ने गोरी नागोरी को रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने से नई पहचान मिले।
- गोरी नागोरी ने बिग बॉस 16 में भी हिस्सा लेकर देशभर में सुर्खियां बटोरी।
- इन दिनों गोरी नागोरी का 'बदली बदली गर्ल' गाने पर डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications