राजस्थान : हैलो ! मैं कोरोना का मरीज बोल रहा हूं...एक फोन कॉल से पुलिस कंट्रोल रूम में मचा हड़कंप
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर खुद को कोरेना वायरस से पीड़ित बता दिया।

गांव महू गुलावली से आया फोन
मामले की खबर पाकर मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन और उपखंड प्रशासन के अधिकारी बसेड़ी थाना इलाके के गांव महू गुलावली पहुंच गए। वहां से नाबालिग और उसके परिजनों को मेडिकल टीम अपने साथ लेकर आई। टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हो पाई।

परिजनों को पुलिस ने किया पाबंद
मामले की छानबीन करने पर पता चला कि नाबालिग मंदबुद्धि है। उसने कोरोना की अफवाह फैलाने के पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल कर दिया था। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को पाबंद कर नाबालिग को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

पिता से हुआ था झगड़ा
बसेड़ी थाना प्रभारी लल्लू राम मीणा ने बताया कि धौलपुर बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव महू गुलावली निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़के का अपने पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पिता से झगड़ा होने पर लड़के ने जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया।

जिलेभर में फैल गई अफवाह
पुलिस कंट्रोल रूम को उसने बताया कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित है। जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम को कोरोना वायरस के मरीज की खबर लगी तो हड़कंप मच गया। कोरोना वायरस मरीज की खबर जिलेभर में सनसनी बनकर फैल गई। जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया।

टीम ने पूरे परिवार का स्वास्थ्य जांचा
बसेड़ी उपखंड प्रशासन के आला अधिकारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को लेकर गांव महू गुलावली पहुंच गए। पुलिस टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को अपने कब्जे में ले लिया, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी पर पहुंचाया गया। चिकित्सकों की टीम ने सभी के नमूने लेकर स्वास्थ्य परीक्षण किए, लेकिन किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। तब जाकर प्रशासन और आमजन ने राहत की सांस ली। फिर पुलिस ने परिजनों को पाबंद कर 20 हजार के मुचलके पर रिहा किया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications