EXCLUSIVE INTERVIEW: हरियाणा में भाजपा ने ऐसे लगाई जीत की हैट्रिक, प्रभारी सतीश पूनिया ने बताया फॉर्मूला ?
Hariyana Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा की हुई ऐतिहासिक हैट्रिक जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हरियाणा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और भाजपा के पूर्व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज वन इंडिया से खास बातचीत करते हुए बड़े संकेत दिए है।
हरियाणा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद जयपुर पहुंचे तो पिछले दो दिनों से आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्रियों सहित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजुम उमड़ा हुआ है।
इसी बीच वन इंडिया ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक जीत के बाद सतीश पूनिया से खास बातचीत की। जिसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी पूनिया ने संकेत दिया है कि दशहरे बाद संसदीय दल की बैठक होगी और विशेष शुभ मुहुर्त निकलवा कर ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

हरियाणा में कांग्रेस के जवान,किसान और पहलवान के मुद्दों को कांग्रेसी नेताओं द्वारा सियासी तूल देने के बाद जीत के स्वाद को लेकर पूनिया ने कहा कि जीत की रीत ही अलग होती है, जैसे खून ना, पानी का कोई विकल्प नहीं होता है वैसे ही जीत का कोई विकल्प नहीं है।
जीत आनंद देती है, जीत उत्साह देती है, जीत चुनौती भी देती है। इन सब चीजों को हम लोगों ने स्वीकार किया और हम लोग एक अच्छे संकल्प के साथ आगे बढ़े और हरियाणा की जनता को जो भरोसा दिया उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
हरियाणा के बाद अब दूसरे राज्यों में चुनावों पर इस जीत का कार्यकर्ताओ में असर को लेकर पूनिया ने कहा कि जब जीत होती है तो उसकी गूंज बहूत कोसों दूर तक होती है,स्वभाविक तौर पर इस जीत ने भारतीय जनता पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया है।
सतीश पूनिया ने कहा कि मेरे ख्याल से इस आधुनिक युग में चुनाव एक इंजीनियरिंग है और इस इंजीनियरिंग में भारतीय जनता पार्टी को महारत हासिल है।
पूनिया ने चुनावी जीत की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि कई बार जीतते भी है और हारते भी है, लेकिन हमारा इलेक्शन कैम्पेन और व्यवस्थाएं मजबूत होती है उसी के कारण हम हरियाणा में चुनाव जीते है। मुझे लगता है कि झारखंड और हरियाणा में भी यह प्रयोग लागू भी करेंगे और जीतेंगे भी सही।












Click it and Unblock the Notifications