Ranthambore National Park: राजस्थान के रणथम्भौर नेशनल टाइगर पार्क में प्रवेश बंद, यह है प्रवेश की नई तारीख
Ranthambore National Park: रणथंभौर नेशनल पार्क के पांच जॉनों को आगामी 4 माह के लिए बंद कर दिया गया है. ऐसे में अब पर्यटक 1 से 5 जॉन के क्षेत्रों में बाघ-बाघिनों की अठखेलियों का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे।
देश का विश्व विख्यात राजस्थान में सवाईमाधोपुर का रणथंभौर नेशनल पार्क के पांच जोनों को आगामी 4 माह के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब पर्यटक 1 से 5 जॉन के क्षेत्रों में बाघ-बाघिनों की अठखेलियों का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे।
दरअसल हर साल मानसून के मौसम में पार्क के पांच जोनों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। इसकी मुख्य वजह नेशनल पार्क में बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते खराब हो जाते हैं। इस कारण यहां अनहोनी होने के अंदेशा बना रहता हैं। ऐसे में हर साल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक नेशनल पार्क के एक से पांच नंबर के जोन को बंद कर दिया जाता है।

ऐसे में नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटक जोन संख्या 6 से 10 में बाघों को अठखेलियां देख सकते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो बरसात वन्यजीवों का प्रजनन का समय होता है। यह भी एक कारण है कि बरसात के दिनों में पार्क में पर्यटकों के प्रवेश को रोका जाता है और यहां के होटल संचालकों को भी रंग रोगन, साफ-सफाई का समय मिल जाता है।
अब पार्क का नया सत्र 1 अक्टूबर से दोबारा शुरू होगा, जिसके बाद पर्यटक यहां वन्यजीवों को देखने का लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन द्वारा नए सत्र 1 अक्टूबर को रणथंभौर नेशनल पार्क में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों को राजस्थानी परंपरानुसार तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया जाता है।
वन्य जीव विशेषज्ञ की माने तो इस मौसम में वन्य जीवों के प्रजनन का समय भी माना जाता है जिसके चलते पर्यटकों की जंगल में आवाजाहि बंद कर दी जाती है। वही इस दौर में होटल की साफ सफाई रंग रोगन सहित वाहनों के रखरखाव के मेंटेनेंस के कार्य भी करने का समय होता है।
अब नए सत्र में ही जंगल में पर्यटक जंगल सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे और नया सत्र 1 अक्टूबर को शुरू होता है। पर्यटन और वन विभाग के आलाधिकारियों की मौजूदगी में सत्र की शुरुआत की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications