राजस्थान: घर के सामने घूम रहे इंजीनिरिंग छात्र को गोलियों से भूना, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। बीती रात को भी कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर इंजीनिरिंग छात्र की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके के गोपालगढ़ मोहल्ले में जघीना गेट के पास रहने वाले नकुल लवानिया पर आपसी रंजिश को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसके सिर सहित कई जगह गोलियां लगीं। उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल लेकर गए, मगर रास्ते में मौत हो गई। फायरिंग में युवक मौत के बाद स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर काफी आक्रोश है।
नकुल लवानिया कोटा में रहकर इंजीनिरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने घर कुछ ही दिन पहले आया था। उसका चिकसाना थाना इलाके के गांव हथैनी निवासी कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। उसके चलते ही दोनों पक्षों में आपसी रंजिश हो गयी थी। जानकारी में यह भी आया है कि दूसरे पक्ष के युवक बीती रात को आए और नकुल जब अपने घर के सामने घूम रहा था तभी आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसके सिर सहित शरीर में कई जगह गोलियां लगी और उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications