Rajasthan News: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया कालीसिंध थर्मल पावर प्लान्ट का निरीक्षण,फिर क्या हुआ?
Rajasthan News: ऊर्जा विभाग राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने आज झालावाड़ में कालीसिंध थर्मल पावर प्लान्ट का निरीक्षण किया।
मंत्री हीरालाल नागर ने कालीसिंध थर्मल पावर प्लान्ट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

मंत्री हीरालाल नागर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि राजस्थान सरकार के प्रयासों से भविष्य में विद्युत उत्पादन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति के पश्चात् फ्लाई एश में भी कमी आएगी जिससे इसके निस्तारण की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि थर्मल पावर प्लान्ट में पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जो भी तकनीकी खामियां आ रही हैं, उनको दूर करने के निर्देश थर्मल पावर प्लान्ट के पूर्ण स्टाॅफ को दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देकर सस्ती और सुलभ विद्युत आपूर्ति को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
सोलर ऊर्जा के माध्यम से कृषि क्षेत्र में दिन के समय में भी विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री ने थर्मल पावर प्लान्ट की दोनों ईकाइयों के संचालन की सम्पूर्ण जानकारी ली तथा बाॅयलर साइट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्टाॅफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी की।












Click it and Unblock the Notifications