Rajasthan News: सूर्य नगरी जोधपुर में गर्मी से परेशान कार्मिकों ने रख दी मांग, डीआरएम को लेना पड़ा फैसला

Jodhpur News: राजस्थान की सूर्य नगरी में इन दिनों सूर्य देव के बढ़ते कहर से कर्मचारी भी परेशान हो गए है। परेशान कर्मचारियों ने आज डीआरएम को दफ्तरों में कूलर और एसी लगवाने की मांग की है।

सूर्य नगरी जोधपुर में इन दिनों हीट वेव का कहर जमकर बरप रहा है। 45 डिग्री से ज्यादा जोौधपुर का तापमान पहुंच गया है। फंखे क्या अब तो कूलरों ने भी काम करना छोड़ दिया है। इसी भीषण गर्मी से परेशान कर्मचारियों ने आज अनूठा प्रदर्शन किया।

employees-troubled-by-heat-in-jodhpur-drm-warned-about-demand-for-installation-of-cooler-and-ac

सूर्यनगरी में गर्मी तेज होने से कार्यालय में बिना कूलर के काम करना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया। इससे लेकर उत्तर पश्चिमी रेलवे के जोधपुर मंडल कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने मंडल रेलप्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने डीआरएम से कूलर और एसी लगाने की मांग की हैं। कर्मचारियों का कहना है कि भीषण गर्मी में कार्यालयों में कूलर व ऐसी खराब पड़े हैं इसको लेकर डीआरएम को बताने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हुई। इस पर डीआरएम पंकज कुमार ने सोमवार तक व्यवस्था का आश्वासन दिया।

कर्मचारी आज जैसे ही ऑफिस पहुंचे उन्हें पता चला कि कूलर-एसी ठीक नहीं हुए हैं ऐसे में कर्मचारी डीआरएम के चेंबर के बाहर एकत्र हो गए और विरोध किया। इस पर डीआरएम ने सोमवार का आश्वासन दिया है।

इस पर रेलवे की यूनियन ने अध्यक्ष ने कहा कि अगर सोमवार तक व्यवस्था नहीं हुई तो यूनियन अपनी ओर से व्यवस्था करेगी। 15 अप्रैल से हर वर्ष व्यवस्था हो जाती है लेकिन इस बार कोई कार्य नहीं हुआ।

ऐसे में कुछ कर्मचारियों ने स्वयं के खर्च पर कूलर की व्यवस्था की तो वह प्रशासन की ओर से परमिशन नहीं ली होने का कहकर हटा लिए। ऐसे में कर्मचारियों परेशान होकर विरोध प्रकट किया।

जोधपुर में हुए कर्मचारियो के विरोध प्रदर्शन के साथ ही प्रदेश के बाड़मेर,जैसलमेर यहां तक राजधानी जयपुर में भी कई दफ्तरों का ऐसा ही हाल है जहां फंखे लटके हुए और कूलर एसी या तो लगे ही नहीं है या फिर खराब हुए पड़े है।

ऐसे में लगातार बढ़ती गर्मी और सूर्य देव के कहर के बाद अब कार्मिकों को उम्मीद है कि अधिकारी और सरकार जल्द ही इनकी पीड़ा का समाधान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+