राजस्थान में महंगी होगी बिजली, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिए बिलों में बढ़ोतरी के संकेत

राजस्‍थान में बिजली उपभोक्‍ता को तगड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश में बिजली के बिलों की राशि अब बढ़ सकती है। खुद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ऐसे संकेत दिए हैं।

राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने घटिया व महंगा कोयला खरीदा। गहलोत सरकार ने महंगी बिजली की खरीद की और जनता को विद्युत कटौती से भी परेशान किया।

Energy Minister Hiralal Nagar

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार की गलत विद्युत नितियों की वजह से मौजूदा भाजपा सरकार को बिजली पर फ्यूल सरचार्ज लगाना पड़ रहा है। यही वजह है कि एक्‍सचेंज से महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। इसका भार भी आगामी दिनों में फ्यूल सरचार्ज के रूप में जनता पर भी पड़ने वाला है। इसके लिए राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में जाना पड़ सकता है।

ऊर्जा मंत्री ने यह भी बताया कि राजस्‍थान में बिजली पैदा करने वालीं थर्मल इकाइयां, सोलर प्रोजक्ट्स के लिए ऊर्जा विभाग, बिजली कंपनियों और केन्द्र सरकार के उपक्रमों के बीच 1.60 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए थे। राज्य की बिजली कंपनियों की हिस्सदारी 26 प्रतिशत और केंद्र सरकार के उपक्रमों की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत होगी।

विद्युत प्रबंधन को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर बरसे ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन के चलते बिजली उत्पादन की कीमत बढ़ी है। अब भजनलाल शर्मा सरकार दीर्घकालीन योजना बनाकर प्रदेश को बिजली में सरप्लस बनाने की दिशा में काम कर रही है।

ऊर्जा मंत्री की मानें तो पहले की राजस्‍थान सरकार ने बिजली कंपनियों का घाटा अपने पास लेकर 2607 करोड़ के लाभ में छोड़ा था, लेकिन अशोक गहलोत वाली कांग्रेस सरकार ने जाते समय घाटा 1.39 लाख करोड़ कर दिया। लोन का पैसा समय पर नहीं चुकाने से 300 करोड़ रुपए की पेनल्टी तक लगवा दी। ऐसे में राजस्‍थान की बिजली कंपनियों को दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+