Rajathan News:कोटा में शिक्षा मंत्री का सरकार आपके द्वार अभियान,देर शाम तक फरियादियों का किया समाधान
Rajasthan News: कोटा में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर का सरकार आपके द्वार अभियान के शिविर में देर शाम तक फरियादियों का हुजुम उमड़ा रहा।
मंत्री मदन दिलावर ने क्षेत्र के फरियादियों के समाधानके लिए यह नवाचार सरकार में मंत्री बनते ही शुरु किया है। जिसके चलते सप्ताह में एक दिन मंत्री दिलावर जनसुनवाई दरबार लगा समाधान करते है।

शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है की शिविर मैं आए एक एक व्यक्ति की समस्या का पूर्ण समाधान करना ही सरकार आपके द्वार समस्या समाधान शिविर का मूल उद्देश्य है।
और जब तक एक व्यक्ति भी शिविर मैं बचेगा तब तक सारे अधिकारियों के साथ बैठ कर में जनसुनवाई करूंगा। चाहे इसमें कितना ही समय लगे।
दिलावर शुक्रवार को रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की चेचट के ग्राम पंचायत खेदारुद्धा में आयोजित समस्या समाधान शिविर सरकार आपके द्वार में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे।
मंत्री ने कहा की विधानसभा क्षेत्र में पहला शिविर है। इस तरह के शिविर प्रत्येक माह आयोजित होंगे। ताकि आमजन को अपनी समस्या का समाधान अपने घर पर ही मिल सके।
मंत्री ने कहा की अधिकारियों को संबंधित समस्या का समाधान हर संभव शिविर में ही करना होगा। कानूनी प्रक्रिया का मामला हो तो तय समय अवधि में करना होगा । और मैं लगातार इसका फॉलोअप लूंगा।
दिलावर खुद शिविर में पूरे समय रुके और मंच पर अधिकारियों के साथ एक एक परिवादी को बुलाकर उसका समाधान करते रहे।
ग्रामीणों मैं शिक्षा मंत्री की इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा गया। अपनी समस्या का आसानी से समाधान पाकर ग्रामीणजन मंत्री को धन्यवाद देते नजर आए।
शिविर में सार्वजनिक निर्माण विभाग,राजस्व विभाग,समाज कल्याण विभाग,महिला बाल विकास,रोजगार पंजीयन,जल संसाधन,कृषि विभाग,जल जीवन मिशन,पशुपालन विभाग,जयपुर विद्युत वितरण निगम,समग्र शिक्षा,चिकित्सा विभाग,श्रम विभाग सहित अन्य सरकारी विभाग के अधिकार उपस्थित थे।
दिव्यांगो को उपकरण वितरण
शिविर में 4 दिव्यांगों को सहायक उपकरण शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए। लाभान्वितों में 2 खैराबाद, 1सांगोद और 1इटावा के दिव्यांग को उपकरण मिले।
कलेक्टर को दिए निर्देश: शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पटवारी द्वारा नामांतरण नहीं खोलने को लेकर शिकायत की जिसपर मंत्री ने पटवारी को लापरवाही नहीं करने और नामांतरण खोलने निर्देश दिए।
किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के लिए गिरदावरी की नकल पटवारी द्वारा नहीं देने पर पटवारी ने ऑनलाइन नकल नहीं निकलने की जानकारी दी।
जिस पर मंत्री ने जिला कलेक्टर को दूरभाष पर सचिव राजस्व विभाग से बात कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
उजवला योजना के गैस कनेक्शन दिए: शिविर के दौरान 2 महिलाओं को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन दिए। मंत्री ने लाभार्थी महिलाओं से पूछा ये गैस कनेक्शन कितने पैसे में मिला। तो महिलाओं का जवाब था फ्री में ।इस पर मंत्री ने फिर पूछा किस ने दिया,तो महिला बोली नरेंद्र मोदी ने।
के सी सी कार्ड : शिविर मैं 4 किसानों को के सी सी कार्ड बना कर दिए। 2 महिलाओं को कन्या जन्म पर बेबी कीट और बधाई पत्र सौंप कर अभिनंदन किया।
अवैध शराब की दुकान: अवैध शराब की दुकान को लेकर खेड़ारूद्ध गांव के निवासियों ने सामूहिक रूप से शिकायत की जिसपर मंत्री ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी अवैध शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए।
शिविर मैं नामांतरण खोलने,नाम शुद्धिकरण,अतिक्रमण,जमीनों पर कब्जे,आपसी विवाद ,जन्म प्रमाणपत्र,विकलांग प्रमाण पत्र सहित अनेक व्यक्तिगत कार्यों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई ।












Click it and Unblock the Notifications