Lok Sabha Election: भाजपा के इस मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बता दिया भगवान....अब आगे क्या ?
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनावों में नेताओं के जुबानी बयान देश और प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए है। चूरू जिले के सुजानगढ़ में चुनावी प्रचार के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बता दिया।
सुजानगढ़ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत सुजानगढ़ दौरे पर रहे,इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए भगवान है।

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भी गहलोत ने अपने बयान को दोहराया और कहा कि जब कभी धरती पर अधर्म बढ़ता है, अन्याय बढ़ता है, पाप बढ़ता है तो मैं सोचता हूं कि उस समय पर धरती पर कोई ना कोई व्यक्ति ईश्वर के रूप में अवतार लेता है।
मै सोचता हूं कि ईश्वर ने नरेंद्र मोदी के रूप में हमारे बीच भेजा है। आज 70 वर्ष से ज्यादा की उम्र में जिस उर्जा से वो काम कर रहे है 142 करोड लोगों की आबादी के कल्याण की कामना के लिए ईश्वर ने उन्हे हमारे बीच में भेजा है। इसलिए लगातार 10 सालों से बिना एक दिन की छुट्टी लिए उन्होने अनवरत रूप से काम किया है।
Rajasthan News: #अविनाश गहलोत ने मोदी को ही बता दिया भगवान@narendramodi @PMOIndia @BhajanlalBjp @BJP4India @ashokgehlot51 @SachinPilot pic.twitter.com/KRVacxjbzo
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) April 3, 2024
मंत्री गहलोत ने दावा किया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आने वाला तीसरा कार्यकाल भी यसस्वी तो होगा इसमें कोई दोहराय नहीं है। 400 पार भारत के अंदर एनडीए की सरकार बनेगी। राजस्थान की 25 की 25 सीटें जितेंगे। चूरू लोकसभा सीट पहले से अधिक बहुमत के साथ हम जितेंगे।
दरअसल रेल्वे फाटक तीन नम्बर नलिया बास में सैनी समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव,मंत्री पुखराज कच्छावा गौरीशंकर सिंगोदिया,हेतराम तंवर,बाबूलाल कारोडिया ने मंत्री व चूरू जिले के प्रभारी मंत्री गहलोत का साफा,माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान मंत्री गहलोत ने उपस्थित सैनी समाज के लोगों से चूरू जिले के बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है ओर अब तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
सनातन संस्कृति व धर्म को बचाये रखने के लिए देश मे मोदी की सरकार जरूरी है। मोदी जी भगवान के रूप हैं साथी श्रीपद्म भूषण पैरा ओलंपिक पदक विजेता भारत का नाम विदेश में रोशन करने वाले भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया मेरे मित्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications