पैंथर ने किया हमला तो ग्रामीणों ने उसे घेर कर मार डाला
Dungarpur News, डूंगरपुर। डूंगरपुर के पूंजपुर में पैंथर के हमले से दहशत फ़ैल गई। डूंगरपुर जिले के आसपुर रेंज अंतर्गत लीलवासा नाल फला गांव में सुबह मजदूरी पर जा रहे लोगों पर झाड़ियों में छिपे पैंथर ने हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

शोर सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने गैंती-फावड़ों से पैंथर पर वार कर उसे ढेर कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करायाा। वहीं वन विभाग ने मृत पैंथर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया।
डूंगरपुर उपवन संरक्षक एस सारथ बाबू ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पैंथर को मारे जाने की जानकारी मिली है। पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषी ग्रामीणों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications