Dudu District Map: राजस्थान के सबसे छोटे जिले दूदू की रोचक कहानी, 6 माह में पंचायत से बना जिला
Dudu Smallest District of Rajasthan: राजस्थान में सबसे छोटा जिला अब दूदू हो गया है। पहले धौलपुर हुआ करता था। दूदू जिला बनाने की घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट 2023-2024 में की।
Rajasthan Districts Map 2023: राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग अस्तित्व में आ गए हैं। अब राजस्थान में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 और संभाग 7 से बढ़कर 10 हो गए हैं।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 4 अगस्त 2023 को सभी 50 जिलों का नया नक्शा जारी किया है, जिससे राजस्थान का भूगोल बदल गया है। 19 नए जिले बनने के बाद राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू बन गया है जबकि पहले धौलपुर हुआ करता था।

नाम में और क्षेत्रफल में सबसे छोटे दूदू के राजस्थान का जिला बनने की पूरी कहानी काफी रोचक है। दूदू से जयपुर से अलग करके नया जिला बनाया गया है। जयपुर से करीब 63 किलोमीटर दूर दूदू ने महज छह माह में ग्राम पंचायत से जिला बनने का तक का सफर तय कर लिया।
छह माह पहले दूदू जयपुर जिले की ग्राम पंचायत हुआ करती थी। हालांकि दूदू विधानसभा सीट हैं। यहां से बाबूलाल नागर निर्दलीय विधायक हैं। अशोक गहलोत सरकार ने फरवरी 2023 के बजट में दूदू को ग्राम पंचायत से नगर पालिका का दर्जा दिया और फिर मार्च 2023 में दूदू को राजस्थान का जिला बना दिया।
एरिया के लिहाज से राजस्थान के सबसे छोटे जिले दूदू में तीन तहसील, तीन पुलिस थाने और एक पुलिस सर्किल होगा। दूदू जिले में मौजमाबाद, दूदू और फागी उपखड व तहसील होंगी। राजस्थान सरकार ने मौजमाबाद में इसी साल पुलिस थाना खोला था।












Click it and Unblock the Notifications