Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा की हैट्रिक वाली रणनीति में क्या सफल हो पाएंगे सहस्त्रबुद्धे या फिर ...!

Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रबंधन को लेकर चुनाव प्रभारी डॉक्टर विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली। जिसमें चुनाव कार्यालय प्रबंधन, कलस्टर प्रभारियों और संयोजकों के कार्यों की हुई समीक्षा।

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉक्टर विनय सहस्रबुद्धे ने आज समीक्षा बैठक कर पदाधिकारियों को जीत की हैट्रिक का मंत्र देते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा के लिए सबकों तैयार रहना पड़ेगा।

dr-vinay-sahastrabuddhe-took-the-meeting-of-lok-sabha-election-management-committee-in-bjp-office

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रचार-प्रसार की समीक्षा सहित चुनाव प्रबंधन की रणनीति को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।

प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय संचालन, मीडिया और सोशल मीडिया सहित सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की चुनाव में भूमिका पर उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए।

चुनाव प्रबंधन के लिए बनी विभिन्न समितियों के कार्यों की विवेचना की और आगामी दिनों की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। आगामी दिनों में राष्ट्रीय नेताओं के प्रवास, सामाजिक कार्यक्रमों का प्रबंधन, लोकसभा चुनाव कार्यालयों के प्रबंधन सहित अन्य कार्यों के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सभी विभागांे को एक-एक ब्लाॅक आवंटित किये गये हैं।

प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि पूर्व में हमने लोकसभा कलस्टर प्रभारी एंव संयोजकों की संयुक्त बैठक ली थी जिसमें नवमतदाताओं से संपर्क करने और बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया था।

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा सभी कलस्टर प्रभारियों और संयोजकों को दिया गया था।

पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। गरीब को मान मिला है, महिला को सम्मान मिला और समाज के शोषित वंचित को अधिकार मिला है। जिसके चलते देशभर में भाजपा और पीएम मोदी के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है।

हमें लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है, ताकि राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक बना सकें।

प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि मैने विधानसभा चुनावों में प्रदेश के चुनावों को नजदीक से देखा था। चुनाव प्रबंधन टीम ने एक सिपाही की तरह मुस्तैद रहकर काम किया और उसी के परिणामस्वरूप भाजपा ने डबल इंजन सरकार बनाई।

लोकसभा चुनावों में भी पूरी टीम को मजबूती से काम करना होगा और प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाना है।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय की धारणा से काम हुआ है।

आज समाज के हर वर्ग का जीवन बेहद सरल हुआ है, गरीब, वंचित, महिला, युवा, किसान और दलित के हितों को ध्यान में रखते हुए काम हुए हैं। विशेष रूप् से नव-मतदाताओं में चुनाव को लेकर आकर्षण है, इसलिए हमें प्रत्येक बूथ पर नवमतदाता को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+