Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की शेष 10 सीटों पर भाजपा की तीसरी लिस्ट तय, इन नामों पर लग सकती मुहर...

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की अंतिम 10 प्रत्याशियों के चयन को लेकर तीसरी लिस्ट तैयार हो गई है। अब चर्चा है कि प्रदेश के कुछ और वर्तमान सांसदों के टिकट कट सकते है।

राजस्थान में भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी होने की चर्चाएं शुरू हो गई है। जानकार सूत्रों की माने तो भाजपा की तीसरी लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। प्रदेश में शेष 10 सीटों पर जल्द ही कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

discussion-on-finalizing-names-of-bjp-on-remaining-10-seats-in-rajasthan-announcements-will-be-made

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। सोमवार देर रात तक दिल्ली में चली कोर कमेटी की बैठक में राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र और गुजरात की शेष बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने की चर्चाएं है।

भाजपा की कोर कमेटी में हुई प्रत्याशियों के चयन को लेकर फाइनल चर्चा के बाद अब किसी भी वक्त नामों पर मुहर लग सकती है ।

राजस्थान की 10 सीटों पर नामों की होनी है घोषणा

बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों को उम्मीदवार मिल जाएंगे। पिछली दो लिस्ट में बीजेपी ने राजस्थान की 15 सीटों में बीकानेर, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और झालावाड़-बारां पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा चुका है।

अब राजस्थान की शेष 10 सीटों अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, गंगानगर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनू, करौली-धौलपुर, राजसमंद और टोंक-सवाई माधोपुर के लिए टिकटों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

राजस्थान की इन 10 सीटों पर किसे मिल सकता है टिकट

प्रदेश की इन 10 सीटों पर टिकट दावेदारों की लंबी कतार है। इसीलिए बीजेपी को उम्मीदवार के नाम तय करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कहा ये भी जा रहा है कि इन 10 सीटों पर मौजूदा सांसदों में से ज्यादातर के टिकट कटने वाले हैं। जानकार सूत्रों की मानें तो जयपुर ग्रामीण से इस बार लाल चंद कटारिया को बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है। वह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

राजसमंद से राजेंद्र राठौड़ या मानवेंद्र सिंह का टिकट तय माना जा रहा है। टोंक-सवाईमाधोपुर से सौम्या गुर्जर या अलका गुर्जर को टिकट मिल सकता है।

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर खिलाड़ी लाल बैरवा को टिकट मिलने की चर्चा है। दौसा सीट से मौजूदा सांसद जसकौर मीना का टिकट काटकर उनकी बेटी अर्चना मीणा या किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को दिया जा सकता है।

भीलवाड़ा सीट से मयूर सूटिंग्स के रिज्जू झुनझुनवाला या सुभाष भैरिया को इस बार लोकसभा का टिकट मिल सकता है। श्रीगंगानगर से मौजूदा सांसद निहालचंद मेघवाल या संगठन से कैलाश मेघवाल को टिकट मिल सकता है।

झुंझुनूं से हर्षिणी कुल्हारी को टिकट मिल सकता है। जयपुर शहर से रामचरण बोहरा का टिकट काटकर ज्योति खंडेलवाल, पुनीत कर्णावत या अरुण चतुर्वेदी को दिया जा सकता है।

पहली लिस्ट में 7 सांसदों के टिकट कटे
राजस्थान की जिन 15 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उनमें 7 नाम नए हैं। जिन मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं उनमें राहुल कस्वां (चूरू), रंजीता कोली (भरतपुर), देवजी पटेल (जालौर), अर्जुन लाल मीणा (उदयपुर) और कनकमल कटारा (बांसवाड़ा) शामिल हैं।

पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता बाबा बालक नाथ के जीतने पर अलवर सीट खाली हुई है। इसी तरह आरएलपी के हनुमान बेनीवाल के विधायक बनने पर नागौर सीट खाली हुई है।

राजस्थान में पहले और दूसरे चरण मे होगी वोटिंग
देश की 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव 7 चरणों में होने हैं। वोटिंग 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होगी और 4 जून को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो फेज में वोटिंग होगी। पहला फेज 19 अप्रैल को होगा, इस दिन गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।

जबकि दूसरे चरण 26 अप्रैल को होगा। इस दिन अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालौर, झालावाड़-बारां, जोधपुर, कोटा, पाली, राजसमंद, टोंक-सवाई माधोपुर, उदयपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+