धोद MLA के गनमैन ने शराब पीने से कोरोना ठीक होने की सलाह दी, वायरल वीडियो देख Sikar SP ने किया सस्पेंड
सीकर पुलिस के हेड कांस्टेबल व धोद विधायक परसराम मोरदिया के गनमैन गिरधारी लाल को शराब का प्रचार करना और कोरोना महामारी के इलाज की गलत सूचना देना भारी पड़ गया। हेड कांस्टेबल द्वारा कोरोना काल में बनाए गए इस वीडियो के अब
राजस्थान के सीकर जिले के धोद विधायक परसराम मोरदिया के गनमैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो में गनमैन गिरधारी लाल शराब के सेवन से कोरोना महामारी ठीक होने का दावा कर रहा था। वीडियो दो साल पुराना है, परंतु वायरल अब हो रहा है।

मीडिया की खबरों के अनुसार वायरल वीडियो में सीकर पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरधारी हाथ में शराब की बोतल व गिलास पकड़े हुए है। वह कहता है कि 'हैलो दोस्तो, ये कोरोना महामारी चल रही है। इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए मेरे पास एक छोटा सा आइडिया है। ये (शराब कंपनी का नाम लेते हुए) ली। इसे एक छोटे गिलास में आधा भर लिया। इसके बाद गुनगुना पानी लेकर पूरा गिलास भर दिया। बिना सांस लिए पीना है। उसके बाद दो अंजीर, दो मुन्नका और पांच बादाम ये खाने है। कभी कोरोना नजदीक भी नहीं आएगा।'
सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि चाहे आम नागरिक हो या कोई पुलिसकर्मी इस तरह से शराब प्रचार नहीं कर सकता है। यह अपराध की श्रेणी में आता है। किसी को भी नशे का प्रचार करने की अनुमति नहीं है। आरोपी पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाकर जानबूझकर कोरोना इलाज की गलत सलाह देकर लोगों को गुमराह किया है। ऐसे में उसे निलंबित कर उसके खिलाफ जांच शुरू करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications