Alert: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की इस जगह पर 95 लोगों की मौत, वजह तलाशने आई IIT मद्रास की टीम
Manvendra Singh Accident Reasion: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हाल ही बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की कार एक्सीडेंट के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

खबर ये है कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर राजस्थान-हरियाणा से गुजर रहा कुछ हिस्सा ऐसा है, जो लोगों के खून से आए दिन रंग रहा है। बीते 10 माह में ही यहां 95 लोगों की सड़क हादसों में जान चली गई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से लगते रसगन-खुसपुरी में मानवेंद्र सिंह की कार का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी पत्नी चित्रा की मौत हो गई थी। खुद पूर्व सांसद, बेटा हमीर सिंह व चालक दिनेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मानवेंद्र सिंह की कार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें दिख रहा कि दिल्ली से जयपुर लौटते समय पर एक्सप्रेस वे पर उनकी कार अचानक एकसप्रेस वे नीचे उतरकर अंडरपास की दीवार से जा टकराई जबकि कार के सामने ना कोई जानवर आया था और ना ही वह किसी अन्य वाहन से टकराई थी।
पुलिस की शुरुआती जांच व आस-पास के लोगों से बातचीत में यह माना जा रहा है कि कार की स्पीड 200 किलोमीटर प्रतिघंटा के आस-पास थी। चालक को नींद की झपकी आने से कार हादसे का शिकार हो गई। कई लोग इसकी वजह एक्सप्रेस वे का लेवल सही नहीं होने और गड्ढे को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ व गोविंद डोटासरा के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, जानें झगड़े की असली वजह
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार मानवेंद्र सिंह की कार एक्सीडेंट के कारणों का जानने के लिए आईआईटी मद्रास की टीम भी मौके पर पहुंची है। IIT Madras की टीम ने दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर होने वाले सड़क हादसों का बीते दस माह का रिकॉर्ड खंगाला तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
गुरुवार को IIT Madras की टीम एक्सीडेंट स्थल पर पेट्रोलिंग टीम इंचार्ज संतराम के के साथ पांच घंटे तक सर्वे किया। इस दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट वाले इलाके में कई खामियां मिलीं।
दरअसल, 8 लेन का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे यूं तो 1350 किलोमीटर लंबा है, मगर 373 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान से होकर गुजरता है। राजस्थान के अलवर गौगांवा के रसगन से मौजपुर और हरियाणा के फिरोजपुर से अलवर के पिनान तक का 85 किलोमीटर से ज्यादा का हिस्सा ऐसा है कि यहां बीते दस माह में अलग अलग सड़क हादसों में 95 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से में ज्यादातर एक्सीडेंट ओवरस्पीड, ओवरटेक व आपस में वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत की वजह से हुए हैं। यहां खामियां की बात करें तो पांच बड़ी खामी सामने आई हैं।
पांच खामियां मिलीं
1. सड़क पर कई जगह गड्ढे
2. सड़क का लेवल ठीक नहीं, जिससे वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा।
3. चरवाहे अक्सर एक्सप्रेस-वे से पार करवाते हैं भेड़ बकरियां।
4. एक्सप्रेस-वे के आस-पास खेत वालों व ढाबे वालों ने शॉर्ट कट बना रखे हैं।
5. एक्सप्रसे-वे पर ट्रक चालकों द्वारा पर अवैध पार्किंग भी की जा रही।












Click it and Unblock the Notifications