Rajasthan: 5 माह की गर्भवती अनम की मौत बन गई 'रहस्य', 9 दिन बाद कब्र से निकालना पड़ा शव
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 22 वर्षीय 5 माह की गर्भवती अनम की मौत पहेली बनी हुई है। अनम का शव दफनाने के 9 दिन बाद कब्र से वापस निकालना पड़ा है। अनम परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं जबकि ससुराल पक्ष अनम की सामान्य कारण से मौत बता रहा है। वास्तविक स्थिति जयपुर पुलिस जांच में सामने आ सकेगी।
कब्र से शव निकालने का यह मामला जयपुर के जयसिंहपुरा खोर पुलिस थाना इलाके के नाई की थड़ी की है। पुलिस अनम के परिजनों की रिपोर्ट पर उसका शव कब्र से निकलवाकर सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। मामले की नए सिर से जांच की जा रही है। अनम के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका अनम के पिता मुन्ना खान ने पति मोहम्मद अजहर और उसके परिजनों के खिलाफ बेटी अनम की गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उधर, 30 जुलाई 2024 को मोहम्मद अजहर के परिजनों ने पुलिस को अनम की मौत की सूचना दी। बताया कि 5 माह की गर्भवती अनम की सुबह करीब 5 बजे अचानक तबीयत खराब हुई थी।
ससुराल वालों ने फोन करके अनम के पिता को इसकी जानकारी भी दी थी। पिता जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो उससे पहले ही अनम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका था। आरोप यह भी है कि अनम के पिता जब अस्पताल पहुंचे तो उनको वहां ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications