VIDEO: पिता की गर्लफ्रेंड पर टूट पड़ीं दो बेटियां, चलती कार से नीचे उतारकर सबके सामने किया ये हाल

जयपुर, 30 अक्टूबर: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बेहद ही चौंका देने वाली घटना सामने आई है। भीलवाड़ा के देवली कस्बे में गुरुवार दो बेटियों ने अपने पिता को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। गुस्साई लड़कियों ने पापा की प्रेमिका को बीच सड़क पर जमकर पीटा। पिता गाड़ी में अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था, जिसके बाद बेटियों को देख पिता ने कार दौड़ाने की कोशिश की लेकिन बेटियों के आगे एक ना चली। घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

प्रेमिका को कार में बैठा ले जा रहा था पिता

प्रेमिका को कार में बैठा ले जा रहा था पिता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,देवली कस्बे में एक शख्स अपनी कार में महिला के साथ जा रहा था। तभी इस बात की खबर उसकी बेटियों को लग गई। वे बाजार में पहुंच गई। दोनों बेटियां अचानक से कार के आगे खड़ी हो गईं। अपने पिता को बार-बार कार रोककर महिला को नीचे उतारने की बात कहने लगीं। लेकिन पिता डर के बाद बेटी पर गाड़ी चढ़ाने लगा। इसके बाद बाजार में मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया।

बेटियों ने बीच बाजार की जमकर धुनाई

बेटियों ने बीच बाजार की जमकर धुनाई

कार रोकने के बाद लड़कियों ने अपने पिता कार में बैठी महिला को नीचे उतार लिया। और उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। बेटियों ने गुस्से में महिला को जमीन पर पटककर बुरी तरह से पीटा। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो मौका पाकर महिला मौके से रफूचक्कर हो गई। मारपीट से पहले बीच सड़क पर पिता-बेटियों के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान बाजार में भीड़ लगई।

वायरल हुआ वीडियो

युवतियों का कहना था कि उसके पिता के साथ उसकी प्रेमिका है। कई महीनों से इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा है, जिसके कारण घर में अशांति हो गई है। इस अफेयर ने हमारी मां की जिंदगी खराब कर दी। लड़कियों ने पिता को बीच बाजार जमकर बुरा भला कहा। बेटियों से बहस के दौरान पिता ने कहा कि, मेरी बेटियां होकर भी तुमने मेरी इज्जत सड़क पर उतार दी। बताया जा रहा है कि, शख्स का महिला के साथ दो महीने से अफेयर चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+