मंदिर में पुजारी की बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला लड़का, लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, VIDEO
दलित युवक को मंदिर में घुसने पर रस्सी से बांधकर जमकर पीटा, देखें वायरल VIDEO
Pali news in Hindi, पाली। राजस्थान के पाली जिले के गांव धनेरिया में युवक की पिटाई का जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें नया मोड़ आ गया है। अब तक तो यही कहा जा रहा था कि युवक गांव के मंदिर में प्रवेश कर गया था। इसलिए दबंगों ने कथित रूप से उस पर कहर बरपा दिया। उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। रहम की भीख मांगने पर भी उसे नहीं छोड़ा। ( Viral Video Pali Rajasthan ) वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

इस मामले में पाली एसपी आनंद शर्मा की मानें तो जिस युवक को पीटा जा रहा है, वह एक जून को गांव धनेरिया के मंदिर में पुजारी की बेटी के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ा गया था। मंदिर में उसे यह सब करता देख लोगों का खून खौल उठा उसके मारपीट की। साथ ही उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला भी दर्ज करवाया।

पुलिस को दस्तयाब कर पुलिस ने मामले की जानकारी ली, मगर तब उसने खुद के साथ हुई हैवानियत के बारे में नहीं बताया था। तीन जून की रात को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तब उसके साथ मारपीट होने का भी पता चला। युवक के मामा ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।













Click it and Unblock the Notifications