Rajasthan: दुबई से आए यात्री ने सूटकेस के कस रखे थे सोने के 36 स्क्रू, दो पीस में मुंह में छुपाए
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट पर एक बार से सोने की तस्करी पकड़ी गई है।
खाड़ी देशों से सोने की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करके 20 लाख रुपए का सोना पकड़ा है।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार दुबई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट के एक यात्री को रोककर जांच की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
शुक्रवार शाम को यात्री की जांच करने पर उसके पास 20 लाख रुपए का सोना पकड़ा है। सोने के 36 स्क्रू सूटकेस में कसे हुए मिले। यात्री ने अपने मुंह में सोने के स्क्रू के दो पीस छुपा रखे थे।
दुबई से तस्करी कर लाए सोना 99.90 प्योर है। पकड़े गए सोने का वेट 318 .34 ग्राम है, जिसकी कीमत 19 लाख 56 हजार 199 रुपए है।
बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट दुबई से जयपुर शक्रवार शाम पौने छह बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। एक्स-रे स्क्रीनिंग के जरिए पैसेंजरों के सामान की जांच की गई। तब पैसेंजर के सूटकेस को स्क्रेन करने पर उसमें डार्क इमेंज दिखाई दी।
यात्री के सूटकेस के चेक-इन बैगेज खोलने पर उसमें सोने के 36 स्क्रू कसे हुए मिले। पैसेंजर को सर्च करने पर उसके मुंह में छिपाए गए बढ़िया सोने के 2 पीस मिले।












Click it and Unblock the Notifications