12 साल के बच्चे को खींचकर नदी में ले गया मगरमच्छ, 3 घंटे बाद सिर्फ अवशेष मिले
करौली। राजस्थान के करौली में दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को शिकार बना लिया। लोगों नदी किनारे खड़े उसे बचाने के लिए प्रयास करते रहे, मगर वे उसे चाहकर भी नहीं बचा पाए। तीन घंटे बाद मगरमच्छ ने बच्चे को अपने आप ही छोड़ा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सिर्फ अवशेष ही बचे थे।

ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ और बच्चे की तलाश की जाती रही। कुछ समय बाद मगरमच्छ दूसरे किनारे पर बालक का शिकार करता हुआ दिखा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर, पत्थर फेंक और लाठी दिखाकर उसे भगाया। मौके पर बालक के शरीर के कुछ अवशेष मिले। पुलिस की सूचना पर चिकित्सक महेश मीणा ने मौके पर ही पोस्टमार्टम किया और फिर बालक के अवशेष परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications