आपसी रंजिश में दुकान में फायरिंग कर भागे बदमाश, युवक से मांगे दस लाख रुपए

पाली, 12 अप्रैल। राजस्थान के पाली जिले के तखतगढ़ इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां कैंपर एक में सवार होकर आए बदमाश फायरिंग कर भाग गए। बदमाशों ने युवक से 10 लाख रुपए मांगे थे। मना करने पर खौफ पैदा करने के लिए फायर कर दिया। गोली दुकान के शटर व छज्जे पर जाकर लगी। चिल्लाने और धमाके की आवाज के बाद हमलावर भाग गए। मामला पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र का है।

pali

तखतगढ़ एसएचओ राजेंदर चौधरी ने बताया कि रामदेव गली नांका पर बाबा रामदेव ज्वैलर शॉप हैं। चार-पांच युवक कैंपर गाड़ी में आए। बदमाशों ने दुकान पर बैठे भरत सोनी पुत्र अशोक सोनी से बातचीत की और 10 लाख रुपयों की डिमांड की।

भरत ने इंकार किया तो जाते-जाते एक बदमाश ने खौफ पैदा करने के लिए फायर कर दिया। गोली सीधे दुकान के शटर व छज्जे पर जाकर लगी। भरत के चिल्लाने पर आरोपी कैंपर गाड़ी में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।

firing

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि एक आरोपी का भरत की दुकान के सामने रेस्टारेंट था। पूर्व में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आपसी समझाइश से सुलझ गया था।

आशंका है कि रंजिश के चलते आरोपी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ भरत की दुकान पर आया और 10 लाख रुपयों की डिमांड की। मना करने पर डराने के लिए जाते-जाते फायर करके भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+