Rajasthan News: राजस्थान में अब एम्बुलेंस से गौ-तस्करी, पुलिस ने देखा तो फटी रह गई आंखें, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान में गौ-तस्करी का मामला साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। आज एक बार फिर से गौ तस्करी का नया मामला सामने आया है। अब गौ-तस्करों ने पुलिस और गौसेवकों से बचने के लिए एम्बुलेंस का सहारा लिया है।
दरअसल पूरा मामला दौसा जिले के लवाण थाने का है जहां पुलिस कंट्रोल रूम से थाने को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर एक एंबुलेंस गाड़ी में गायों को भरकर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने तस्करों का पीछा किया, लेकिन गौ तस्कर अंधेरा होने की वजह से मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए ।
एम्बुलेंस में गौ-तस्करी ? pic.twitter.com/3vZdHCtzFb
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 6, 2024
दौसा में गौ तस्करों ने अब तस्करी का एक और नया फार्मूला खोज निकाला है। अबकी बार वह किसी लग्जरी गाड़ी में तस्करी के लिए नहीं बल्कि एंबुलेंस में गायों तस्करी कर रहे है।

दौसा जिले के लवाण थाना अधिकारी गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस कंट्रोल रूम से बीती रात जानकारी मिली थी की कुछ गौ तस्कर तस्करी एम्बुलेंस से गायों की तस्करी कर रहे है। जिसके चलते तुरंत प्रभाव से थाना अधिकारी अपनी टीम को लेकर रवाना हुए और बनियाना मटवास गावं की रोड के नजदीक पुलिस को पीछा करते देखकर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए।
एम्बुलेंस में गौ-तस्करी pic.twitter.com/MuPh5hr81Y
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 6, 2024
उधर लवाण थाना अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जब गौ तस्कर मौके से फरार हुए तो एम्बुलेंस गाड़ी की तलाशी में एक देशी कंटा और कुछ पशुओं को बांधने वाली रस्सी के साथ एक और नीली बत्ती भी मिली।
नीली बत्ती मिलने से एक अंदाजा यह भी है कि तस्कर एक ओर दूसरी गाड़ी चोरी करने की फिराक में थे। साथ ही जिस वाहन को गौ तस्करी में काम लिया जा रहा था हो सकता है यह यह भी चोरी का हो।
फिलहाल तो एम्बुलेंस में गायों की तस्करी के खुलासे के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। अब मेवात इलाके में एम्बुलेंस वाहनों की सघन तलाशी अभियान शुरू किया जा सकता है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अंदरखाने चर्चाएं भी कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications