प्रेमी-प्रेमिका घर से भागकर जिस गाड़ी से दिल्ली आए उसी के ड्राइवर की गवाही से हुई लव मैरिज

झुंझुनूं। यह मामला किसी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म से कम नहीं। लड़की अपने कॉलेज के दोस्त से प्यार करती है जबकि घर वालों ने सगाई किसी और से कर दी। उसे दूसरे की दुल्हन बनना कतई स्वीकार नहीं था। सात फेरों की नौबत आती उससे पहले ही लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। दोनों ने प्रेम विवाह रचा लिया, मगर इनके प्यार की असली परीक्षा तो इसके बाद शुरू हुई है। दोनों की जान पर बन आई है।

Couple requested to Jhunjhunu sp for protection after love Marriage

ऐसे में अब यह प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की गुहार लगाने राजस्थान के झुंझुनूं एसपी गौरव यादव के पास पहुंचा है। बता दें कि झुंझुनूं ​जिले के उदयपुरवाटी पुलिस थाना में कस्बे की 25 वर्षीय प्रियंका के पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई कि उसकी बेटी 30 सितंबर से लापता है। पुलिस जांच में पता चला था कि प्रियंका के साथ ही गांव नांगल निवासी 27 वर्षीय पुरुषोत्तम भी गायब है।

दोनों ने मर्जी से की शादी

दोनों ने मर्जी से की शादी

दोनों का सवा महीने तक कोई सुराग नहीं लगा, मगर गुरुवार को वे झुंझुनूं जिला मुख्यालय पहुंचे और एसपी गौरव यादव को लिखित शिकायत दी कि उन्हें परिवार व उदयपुरवाटी पुलिस परेशान कर रही है। वे बालिग हैं और उन्होंने घर से भागकर दिल्ली के आर्य समाज में शादी कर ली है। इसके बाद एसपी गौरव यादव ने उदयपुरवाटी थाने के जांच अधिकारी को झुंझुनूं बुलाया और दोनों के बयान दर्ज करवाकर उन्हें छोड़ दिया।

ड्राइवर को भी कर रहे परेशान

ड्राइवर को भी कर रहे परेशान

पुरुषोत्तम और प्रियंका घर से भागकर जिस गाड़ी से दिल्ली गए थे। उसी गाड़ी के चालक ने ही आर्य समाज की शादी में बतौर गवाह हस्ताक्षर किए थे। उसे भी परेशान किया जा रहा है। पुरुषोत्तम ने बताया कि इस शादी से उसके परिवार को तो कोई एतराज नहीं है, केवल प्रियंका के घर वालों को एतराज है और वे दबाव बनाने के साथ-साथ धमकियां दे रहे हैं।

सीकर में रहते हैं दोनों

सीकर में रहते हैं दोनों

प्रियंका और पुरुषोत्तम निजी कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद दोनों कई दिनों तक इधर-उधर छुपते रहे। फिलहाल सीकर जिले के एक गांव में रह रहे हैं। प्रियंका के ससुराल वाले उसको अपनाने के लिए तैयार हैं। पुरुषोत्तम के पिता भी कई बार पुरुषोत्तम को घर आने के लिए कह चुके हैं, लेकिन डर के चलते दोनों पति-पत्नी छुपते हुए फिर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+