Covid 19: कोरोना कहीं गया नहीं इसलिए बरतें सावधानी, मास्क का प्रयोग बहुत जरूरी: सीएम गहलोत
जयपुर, 05 जून। एक बार फिर से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीएम गहलोत ने आम लोगों से अपील की है कि कोविड को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें क्योंकि कोरोना वायरस कहीं गया नहीं है और ना ही जाएगा, ये हमेशा हमारे बीच रहेगा इसलिए सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोविड के मामले धीरे-धीरे पुनः बढ़ने लगे हैं। बीते दिन भारत में 2500 से अधिक कोविड के मामले आए है एवं 15 लोगों की जान गई है। ऐसा देखने में आया है कि आमजन में भी कोविड को लेकर गंभीरता अब कम हो गई है।'

Recommended Video
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा है कि 'इसलिए सभी को मास्क का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद डॉक्टर की सलाह पर प्रिकॉशन डोज लगवाएं। कोई भी लक्षण दिखने पर कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं एवं डॉक्टर की सलाह लें।'
आपको बता दें कि एक बार फिर से देश में कोरोना के केसों ने रफ्तार पकड़ ली है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है। बीते 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के 4,270 नए मामले सामने सामने आए हैं, 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। देश में इस वक्त कुल कोरोना के केस 4,31,76,817 हैं तो वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्या 24,052 है। तो वहीं देश में 1,94,09,46,157 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications