राजस्थान में बढ़े कोरोना केस, सीएम गहलोत बोले- पीएम मोदी से मांगेंगे बूस्टर डोज की इजाजत

राजस्थान के कुछ शहरों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है।

जयपुर, 20 नवंबर: राजस्थान के कुछ शहरों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक हुए इजाफे ने अशोक गहलोत सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की इजाजत मांगेंगे। शुक्रवार को अशोक गहलोत ने अपने आवास पर स्वास्थ्य अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य के कुछ शहरों के अंदर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मौसम संबंधी बीमारियों की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई।

ashok gehlot

इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनिया के करीब 35 देशों में कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि देश में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार भी इसी तरह के दिशा-निर्देश जारी करे। सीएम गहलोत ने कहा कि कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज की इजाजत मांगने के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे।

'सख्ती से लागू हो टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग'
राजस्थान सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद के हालात और वायरस के म्यूटेशन को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को शुरुआती स्टेज पर ही रोकने के लिए ये तीनों बहुत जरूरी हैं। इसके साथ ही मौसम संबंधी बीमारियों और डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉगिंग बढ़ाई जाए।

कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
वहीं, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी कोरोना के मरीज मिलते हैं, वहां एहतियात के तौर प्रतिबंध लागू किए जाएं और मरीज को तुरंत आइसोलेट किया जाए। इसके साथ ही राजस्थान के सभी जिलों में कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+