कोरोना का खौफ : ईरान से लौटे 289 लोग सेना की निगरानी में, जैसलमेर में खुला वेलनेस सेंटर

कोरोना वायरस की दहशत : 53 यात्रियों को ईरान से लेकर जैसलमेर पंहुचा एयर इंडिया, भेजा गया वेलनेस सेंटर

जैसलमेर। कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ता रहा है। चीन के वुहान शहर के मीट मार्केट से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का असर विदेशों में रह रहे भारतीयों पर खूब पड़ा है।

53 नागरिक सोमवार को पहुंचे

53 नागरिक सोमवार को पहुंचे

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक ईरान से 53 भारतीय नागरिको को लेकर एयर इंडिया का एक विमान सोमवार अलसुबह जैसलमेर पहुंचा है। जैसलमेर में रविवार को भी 236 भारतीय नागरिकों को ईरान से लाया गया था। सोमवार को यहां पहुंचे भारतीय नागरिकों में से 52 छात्र व एक शिक्षक शामिल हैं।

 सेना ने विकसित किया वेलनेस सेंटर

सेना ने विकसित किया वेलनेस सेंटर

जैसलमेर एयरपोर्ट पर सामान्य जांच के पश्चात इन सभी को जैसलमेर में सेना की तरफ से विकसित वेलनेस सेंटर में भेज दिया गया। वेलनेस सेंटर में इन सभी लोगों को सेना की तरफ से बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। जैसलमेर पहुंचे भारतीय नागरिक वेलनेस सेंटर में विभिन्न खेल गतिविधियों में भी हिस्सा ले रहे हैं। सेना के प्रवक्ता कर्नल सोम्बित घोष ने बताया कि ईरान से 53 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरा बैच सोमवार तड़के जैसलमेर पहुंच गया है।

 कोरोना का एक पॉजिटिव केस नहीं

कोरोना का एक पॉजिटिव केस नहीं

जैसलमेर एयरपोर्ट पर इन सभी यात्रियों की गहन जांच की गई। इसके बाद इन यात्रियों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में विकसित किए गए वेलनेस सेंटर ले जाया गया। इस सेंटर में पहले से 236 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को उन्हें अलग रखने के बारे में जानकारी दी गई है। फिलहाल यहां रहने वाले 289 लोगों में से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+