Live Rajasthan Lok Sabha Chunav: राजस्‍थान के बांसवाड़ा में पोलिंग से पहले विवाद, डाक मतपत्र वायरल

Rajasthan Voting Percentage 2024: आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में राजस्‍थान की 13 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। सभी जगहों पर शांति से वोट डाले जा रहे हैं, मगर बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर बैलेट पेपर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम एक सरकारी कर्मचारी का बैलेट पेपर वायरल हुआ, जिसमें 'बाप' उम्‍मीदवार राजकुमार रोत को वोट दिया हुआ है। साथ में तीन का निशान भी बनाया हुआ है।

Rajkumar raut Baswara

बैलेट पेपर के नंबर 112369 हैं, जो किसी सरकारी कर्मचारी है। प्रत्‍याशी विशेष को वोट देने की अपील के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करवाया जा रहा है। शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंची है।

बांसवाड़ा कलेक्‍टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि मामला बांसवाड़ा का नहीं है। डूंगरपुर जिले से जुड़ा है। सरकारी कार्मिक एमबीसी का कोई जवान है। डूंगरपुर जिला कलेक्‍टर अंकित कुमार को सूचना दी गई।

डूंगरपुर जिला कलेक्‍टर अंकित कुमार कहते हैं कि जिस एमबीसी कार्मिक का डाक मतपत्र जारी हुआ है। उसकी जानकारी बांसवाड़ा एसपी को भी दी गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

राजस्‍थान में यहां हो रहा मतदान

अजमेर
बांसवाड़ा
बाड़मेर
भीलवाड़ा
चित्‍तौड़गढ़
जालोर-सिरोही
कोटा
पाली
राजसमंद
टोंक-सवाई माधोपुर
उदयपुर

राजस्‍थान में 13 सीटों पर पौने तीन करोड़ वोटर

बता दें कि 13 लोकसभा सीटों पर कुल 2 करोड़ 80 लाख 78 हजार 399 मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग के दौरान कानून-व्यवस्था के लिए 85 हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+