Rajasthan: जयपुर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे,दी गिरफ्तारी

Rajasthan Ravneet Bittu News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के आज जयपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज 57वीं रेवले शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का उद्घाटन करने जयपुर पहुंचे। लेकिन कांग्रेसियों ने बिट्टू का काले झंडों से स्वागत किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिट्टू को मुख्य मार्ग पर काले झंडे दिखा कर विरोध जताया ।

आपकों बता दे कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बिते दिनों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की गई थी। बिट्टू की बयानबाजी के विरोध में लगातार कांग्रेसी नेता पलटवार कर रहे है।

congress-workers-showed-black-flags-to-union-minister-ravneet-singh-bittu-in-jaipur

बिते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने बिट्टू के बयानों पर पलटवार किया था।

आज जैसे ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जयपुर पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने जसवंत गुर्जर, आरआर तिवारी स्वर्णिम चतुर्वेदी, देशराज मीना, राजेंद्र यादव कैलास खरदा, भरत, सीताराम नेहरू सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को जगतपुरा सीबीआई फाटक से हिरासत में लिया।

डोटासरा ने कहा था बिट्टू को राजस्थान में घुसने नहीं देंगे

बिट्‌टू के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह गुस्सा पिछले तीन चार दिन से दबा हुआ था। दरअसल, कुछ दिन पहले जब राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी पर बिट्टू के बयान की आलोचना की थी। डोटासरा ने कहा था कि बिट्टू को राजस्थान में घुसने नहीं दिया जाएगा।

डोटासरा ने कहा था, 'इस देश की जनता राहुल गांधी से इतना प्यार करती है, इतना प्यार करती है कि ये जिस तरह की बेहूदी टिप्णियां और बकवास ये करते हैं, ये जिस भाषा में बात करते हैं इनको राजस्थान में नहीं हिंदुस्तान में कहीं घुसने नहीं दिया जाएगा। यह याद रखने की बात है'।

उन्होंने बिट्टू को चुनौती देते हुए कहा था, 'भाई बिट्टू राजस्थान आइए, आप राज्यसभा के सदस्य हैं। यहां आइए तो बताते हैं कि कौन आतंकवादी है और कौन आतंकवादी नहीं है, जिसका खाया है उन्हीं राहुल गांधी पर आप आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+