घुसपैठियों को चुन-चुनकर देश से निकालेंगे, राजस्थान में एक बार फिर बोले अमित शाह
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस- बीजेपी राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। इस मकसद से आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के पाली में चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसी धर्म या जाति की पार्टी नहीं है। उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी का नाम लेते हुए सवाल किया कि राहुल बाबा बताए कि क्यों नहीं घुसपैठियों को भगाना चाहिए? हमारे जवान सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लेकर आते हैं।

शाह ने कहा कि बीजेपी ने तय किया कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से राजस्थान तक, जहां भी घुसपैठिये हैं चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जो नौकरियां देश के नागरिकों को मिलनी चाहिए, वो घुसपैठिये ले जाते हैं।बीजेपी सरकार देश को घुसपैठियों से मुक्त करके का काम कर रही है, जिसे कांग्रेस रोक नहीं सकती।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े समाज को कभी न्याय देने का काम नहीं किया, जबकि मोदी सरकार नेओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयो है और कांग्रेस एक बार फिर से जात-पात की बात करेंगे। अगड़े-पिछड़े की बात करेंगे। कांग्रेस विकास की बात नहीं करती। कांग्रेस देश की रक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि उसे वोटबैंक बचाना है। कांग्रेस आतंकवादियों को नहीं ठोकना चाहती, क्योंकि वोटबैंक बचाना है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परनाना नेहरु जी, दादी इंदिरा जी, पिता राजीव जी और मां सोनिया जी ने 70 सालों तक देश पर राज किया, लेकिन देश के गरीब और पिछड़े लोगों को उनका अधिकार नहीं दिया,लेकिन मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया।












Click it and Unblock the Notifications