Rajasthan News: आखिर अब क्यों हमलावर हो गए पीसीसी चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली?
Rajasthan News: कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली ने पलटवार किया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त नहीं, भाजपा को भाजपा से मुक्त कर रहे है। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली ने कहा कि जाने वाला कहीं भी जाए लेकिन ठीकरा फोड़ना गलत है।

कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने की चर्चा के बीच महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस को लेकर जो बयान दिया उससे राजस्थान की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बयान पर पलटवार किया और भाजपा पर भी निशाना साधा है ।
विधानसभा में मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा बोले, वे (महेंद्रजीत सिंह) भाजपा में जा रहे हैं या नहीं जा रहे. इसकी खबर आ जाएगी।
कोई जाए या ना जए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। किस उद्देश्य को लेकर जा रहे हैं, किस दबाव में जा रहे हैं, किस लालच में जा रहे हैं, समय आने पर खुलासा हो जाएगा।
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करके, कांग्रेस को मां कहकर सांसद बने, पांच बार विधायक बने, खुद मंत्री और पत्नी जिला प्रमुख बनी।
Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जब किया अस्पताल का दौरा pic.twitter.com/vytJyfhksX
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 16, 2024
आज इस उम्र में जाकर वो ये कह रहे हैं कि मेरी मां गद्दार निकली, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। राजनीति में जो गिरावट आ रही है, उसका एक नमूना सामने है, अगर वो इस तरह की हरकत करते हैं।
मालवीय के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को नुकसान के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इससे कोई झटका नहीं लगेगा। अगर वो भाजपा में जाकर लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वो लोकसभा में नहीं जा पाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब भाजपा मुक्त हो रही है, जब वो कांग्रेस के लोगों को ले रहे हैं, तो भाजपा के लोग कहां जाएंगे।
उनका मिशन है कि भाजपा की जो मूल विचारधारा है, उनके लोगों को और लीडरशिप को खत्म किया जाए। केवल पीएम मोदी दिखे उनके अलावा कुछ नहीं दिखे, इसी मिशन के तहत वे यह काम कर रहे हैं।
अन्य नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि ये कुछ भी कर लें, कोई नहीं जा रहा है। ये सब अफवाह फैलाकर इस तरह का वातावरण बना रहे हैं।
इससे लगता है कि भाजपा-एनडीए की सरकार अबकी बार नहीं बनती दिख रही है, इसलिए इनमें बौखलाहट है। प्रधानमंत्री जो 370 सीट का दावा कर रहे थे, वो दंभ की बात है, उसमें कोई दम नहीं है।
अबकी बार दिल्ली में एनडीए सरकार नहीं आ रही है, उस बौखलाहट में इस तरह से डरा-धमकाकर अपना पाला बदलवा रहे हैं। इसमें वो कामयाब नहीं होंगे, दिल्ली में आईएनडीआईए अलायंस की सरकार बनेगी।
टीकाराम जूली ने कहा कि अगर इसी के कारण वो गए हैं तो मैं तो उन्हें बनाने के लिए तैयार हूं, वो कहते तो सही, यह सही नहीं है।
Rajasthan News: महेंद्रजीत सिंह मालवीय को लेकर क्या बोले टीकाराम जूली pic.twitter.com/WECVoHkWqn
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 16, 2024
जब कहीं जाने का मन होता है तो ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ा जाता है, रही बात मेरे काम की, तो मैं मेरा काम भली-भांति जनता हूं। इस पर मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, वो सर्टिफिकेट मेरी पार्टी और जनता देगी।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी तीखे तेवरों में बोलते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले बौखलाहट में है, उनको लग रहा है कि वे जीत नहीं रहे हैं।
इसलिए कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुनकर बुला रहे हैं, दबाव देकर भाजपा में लेकर जा रहे हैं। भाजपा सक्षम है तो कांग्रेस के लोगों की जरूरत क्यों पड़ रही है।
आप एक तरफ तो कह रहे हो 400 पार, फिर क्यों कांग्रेस वालों के पीछे पड़ रहे हो, चारों तरफ भर्ती खोल रखी है कि कोई आ जाए और हमारी तीसरी बार सरकार आ जाए।
इधर राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मदन राठौड़ का कहना है कि हमने तो अपने दरवाजे खोल दिए हैं। जिसका मन शुद्ध हो, उसके लिए हमारे घर खुले हैं।
लेकिन मन शुद्ध होना चाहिए, यहां वन वे ट्रैफिक है, यहां से जाने का रास्ता नहीं है। भाजपा में आने के बाद सारे आरोपों से मुक्ति के सवाल पर उन्होंने कहा, कानून अपना काम करता है।
ईडी अपना काम करती है, उसमें किसी भी सरकार का हस्तक्षेप नहीं होता। बहुत लंबे समय तक छानबीन होती है, फिर छापा मारा जाता है, इसके बाद ही निर्णय किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications