Independence Day: सीट नहीं मिलने पर भड़के कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा, भाजपा विधायक ने आयोजकों को लगाई लताड़

Independence Day: राजस्थान के श्रीगंगानर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा नाराज हो गए। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान विधायक जयदीप बिहानी ने प्रोटोकॉल उल्लंघन पर अपना गुस्सा जाहिर किया। वे इस बात से नाराज थे कि सांसद को सीट आवंटित नहीं की गई। बिहानी ने प्रोटोकॉल अधिकारी को उनकी अनुपस्थिति के लिए फटकार लगाई और सवाल किया कि अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो कार्यक्रम में शामिल होने की क्या जरूरत है।

समारोह में सीट नहीं मिलने पर सांसद कुलदीप इंदौरा कार्यक्रम से जाने लगे। इस पर भाजपा विधायक जयदीप बिहानी सांसद इंदौरा को रोककर समझाइश की। बाद में सांसद के लिए जगह बनाई गई और सांसद को मान-सम्मान के साथ बैठाया गया। इसके बाद विधायक जयदीप बिहानी और सांसद कुलदीप इंदौरा ने आयोजकों को जमकर फटकार लगाई।

kuldeep indora

सुबह 9:05 बजे मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर लोकबंधु ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्रा, एनसीसी सीनियर छात्रा, हिंदुस्तान स्काउट व भारत स्काउट गाइड की टुकड़ियों की सलामी ली। इस दौरान एसपी गौरव यादव भी मौजूद रहे।

एडीएम प्रशासन वीरेंद्र सिंह चौधरी ने महामहिम राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, कलेक्टर लोकबंधु, एसपी गौरव यादव सहित अन्य ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर नारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने आकर्षक व्यायाम प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कलेक्टर ने नशा मुक्ति एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई। बिहानी चिल्ड्रन एकेडमी, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, किड्स कैंप एवं बीडीआईएस के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। पर्यटन विभाग द्वारा भांगड़ा नृत्य एवं कठपुतली शो प्रस्तुत किया गया।

उल्लेखनीय कार्य के लिए कलेक्टर लोकबंधु प्रहलाद राय टाक, एसपी गौरव यादव और एडीएम प्रशासन वीरेंद्र चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मार्च पास्ट में कुशल टुकड़ियों में राजस्थान पुलिस महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉर्डर होमगार्ड दूसरे स्थान पर रही। जबकि राजस्थान सशस्त्र बल तीसरे स्थान पर रहा।

परेड श्रेणी में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि भारत स्काउट दूसरे स्थान पर तथा एनसीसी सीनियर विंग बॉय तीसरे स्थान पर रहा। बिहानी चिल्ड्रन एकेडमी, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, किड्स कैंप तथा बीडीआईएस जैसे स्कूलों को उनके सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर गंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, सांसद कुलदीप इंदौरा, जिला प्रमुख कविता रेगर, नगर परिषद सभापति गगनदीप कौर पांडे सहित एडीएम विजिलेंस नरेंद्रपाल सिंह, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+