राजस्थान में किसे मिलेगा टिकट, उम्मीदवारों की लिस्ट कब होगी जारी? कांग्रेस ने सब कुछ कर दिया साफ

राजस्थान में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। आज इसी क्रम में कांग्रेस ने दिल्ली में राजस्थान में आगामी चुनाव के मद्देनजर बैठक बुलाई। इस बैठक में टिकट के बंटवारे और उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को लेकर फैसला हो गया है। इस बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया में आकर सारी जानकारी दी।

राजस्थान में किसे मिलेगा टिकट? उम्मीदवारों की लिस्ट कब होगी जारी?
कांग्रेस महसचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि जीतने की क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यानी जो जिताऊ उम्मीदवार होंगे उनपर ही पार्टी भरोसा जताएगी। केसी वेणुगोपाल ने ये भी बता दिया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट कब जारी होगी? वेणुगोपाल ने कहा कि उम्मीदवारों के लिस्ट का एलान सितंबर के पहले सप्ताह में किया जाएगा।

Congress Rajasthan Election 2023

इस बार ट्रेंड बदलेंगे: केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी, ट्रेंड को पलटेगी और राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। हमलोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो हमें कोई नहीं हरा सकता है।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद (Congress Meeting On Rajasthan Election)
आज राजस्थान चुनाव के मुद्दे पर होने वाली बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कई अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे। मुख्यमंत्री गहलोत पैर में चोट के कारण जयपुर से ही इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+