कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रभारी रंधावा की दो टूक, पायलट ने विधायकों को दिया यह नया मंत्र, जानिए
Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस के विधायक दल की आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में जयपुर की एक निजी होटल में आयोजित हुई।
कांग्रेस विधायक दल की इस बैठक में भाजपा सरकार को सदन में और सड़क पर घेरने की रणनीति पर जबरदस्त तरीके से मंथन किया गया।
बैठक में राजस्थान प्रभारी व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह और सचिन पायलट मौजूद रहे।

बैठक के बाद में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन तथा बाप के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया।
आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र में पार्टी की आगामी रणनीति और विधानसभा में उठाए जाने वाले जनता के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
AICC राजस्थान प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी की अगुवाई में हुई बैठक में AICC महासचिव… pic.twitter.com/Js9IaL1228
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 9, 2024
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि जयपुर के होटल मेरियट मे विधायक दल की बैठक हुुई । जिसमें राजस्थान विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाने हेतु विस्तार से रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया को लेकर एक बार फिर से चुटकी ली और कहा कि पंजाब के मीडिया ने कहा था कि जिस निर्वाचन क्षेत्र से वह चुनाव लड़ रहे हैं वह भाजपा का गढ़ है किंतु उनके द्वारा मीडिया को बताया गया कि न सिर्फ वह चुनाव जीतेंगे बल्कि राजस्थान में कांग्रेस जीत कर आ रही है।
LIVE: नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान समारोह (AICC राजस्थान प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों का अभिनंदन)https://t.co/vX1qkTVdUC
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 9, 2024
पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओँ पर भी तीखा पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होेंने पार्टी को धोखा दिया और जो पार्टी छोड़कर गया है व पूरे हिंदुस्तान में जीत नहीं सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात भाजपा करती थी किंतु कांग्रेस ने पंजाब को ही भाजपा मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ना तो आंतरिक सुरक्षा को लेकर कोई नीति है ना ही कोई उचित विदेश नीति है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो देश के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है उसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी अपना मुंह नहीं खोलते है। रंधावा ने कहा कि एक बात है कि आने वाला समय कांग्रेस का है तथा देश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
उधर कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत का श्रेय राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को दिया।
डोटासरा ने कहा कि रंधावा ने अपने चुनाव की परवाह नहीं की और राजस्थान कांग्रेस को प्रेरित किया जिसके परिणाम स्वरुप प्रदेश में आठ संसद जीते और टीम इंडिया गठबंधन के तीन सांसद विजयी हुए।
डोटासरा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रभारी के रूप में रंधावा का मार्गदर्शन मिला, हम चाहेंगे कि उनका प्रभारी के रूप में लगातार मार्गदर्शन मिलता रहे।
एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने सभी का स्वागत किया और कहा कि राजस्थान के प्रभारी का मार्गदर्शन हमें मिला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का साथ मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त होगी ऐसे भाजपा ने लोग कहते थे, किंतु हमारा सौभाग्य है कि हमारा नेतृत्व ऐसे व्यक्ति कर रहे हैं जिन्होंने संसद और संसद के बाहर देश की आम जनता की आवाज उठाते हुए लड़ाई लड़ी और सांसद जीत के गए।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है भाजपा को केंद्र से हटाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के पश्चात् लगातार राहुल गांधी देश के दौरे पर हैं तथा जनता के मुद्दे उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गुजरात में जाकर सीधे भाजपा को चुनौती दी है। इससे प्रेरणा लेकर हम सबको उन्हीं के प्रति उत्तरदायी होकर आक्रामक रवैया अपनाते हुए भाजपा के विरुद्ध मोर्चा खोलना है।












Click it and Unblock the Notifications