Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान: छान गांव में बिगड़ा साम्प्रदायिक सौहार्द, लाठी-भाटा जंग में कई लोग घायल

Sawai Madhopur News in Hindi, सवाई माधोपुर। राजस्थान में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और तनावपूर्ण माहौल की खबर आई है। गाना बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-भाटा जंग शुरू हो गई और दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके गए।

Communal tension Chhan Village Of Sawai Madhopur Rajasthan

इसमें कई लोगों के चोटें भी आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। फिलहाल मौके पर पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया हैं और हालात काबू में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, मगर तनाव जारी है। घटना राजस्थान के सवाई माधोपुर के छान गांव की है। बताया जा रहा है नमाज के दौरान डीजे बजाने की बात को लेकर ​बात बिगड़ी, जो इतनी बढ़ गई कि पत्थरबाजी तक हो गई। क्षेत्र में अचानक पनपे साम्प्रदायिक तनाव से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए।

अफरा-तफरी का बना माहौल

जैसे ही दोनों पक्षों के बीच लाठ-भाटा जंग शुरू हुआ इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। अफरा-तफरी के माहौल के बीच सभ अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नज़र आये। आस-पास के दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी और सुरक्षित स्थान तलाशी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कुछ उपद्रवी तत्वों की पहचान कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। क्षेत्र में आरएसी तैनात की गई है।

करवाई जा रही वीडियोग्राफी

छान गांव की घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ आरएसी के जाब्ता तैनात रहा। दोनों पक्षों के लोगों को अलग-अलग किया। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी शुरू करवाई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+