अंडरवियर में छिपाकर लाए 10 लाख की चरस, चाल देखकर समझ गई पुलिस

चूरू। राजस्थान में चूरू जिले की सालासर पुलिस ने पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से दस लाख रुपए की चरस बरामद की गई है, जो ये अपने अंडरवियर में छिपाकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 20 जून तक के लिए रिमांड पर लिया है।

Churus Salasar Police arrested two person for Charas smuggling

सालासर पुलिस के अनुसार चूरू एसपी तेजस्वनी गौतम द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सालासर पुलिस की टीम ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान गांव बाधसरा की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की। बाइक से नीचे उतरने पर पुलिस को उनके चलने के अंदाज पर शक हुआ तो सख्ती बरती। फिर दोनों ने सच उगल दिया।

आरोपी बबलू जाट (26) और गोपालाराम (26) के अंडरवियर की बेल्ट के नीचे 800 ग्राम चरस छिपा रखी थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बबलू जाट सुजानगढ़ की खीचड़ कॉलोनी और गोपालराम जाट नागौर जिले के लोढसर का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तस्कर यह चरस हरियाणा के झज्जर से तस्करी कर लाए थे।

तस्कर गोपालराम के खिलाफ नागौर के जसवंतगढ़ थाने में हत्या जैसा संगीन मामला भी दर्ज है। वहीं, बबलू जाट के खिलाफ भी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों तस्करों की चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में कोरोना जांच भी करवाई गई है। अब मामले की जांच दूधवाखारा थानाधिकारी रामविलास बिश्नोई कर रहे हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal Along With Deputy CM Manish Sisodia Visits The Surya Hotel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+