राजस्थान: भाजपा नेता का वीडियो हुआ वायरल, डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते आए नजर
चितौड़गढ़। अपने सोशल मीडिया में कई तरह के वायरल वीडियो देखे होंगे, जिसमें कई नेता कभी नोट उड़ाते नजर आते हैं तो कभी अश्लील हरकतें करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से वायरल हो रहा है। वीडियो भाजपा नेता से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चितौड़गढ़ जिले के मांगरोल ग्राम पंचायत के एक गांव में हुए पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता रमेश गुर्जर एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि खुद गुर्जर ने एक अन्य वीडियो के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा है कि वीडियो को गलत तरीके से वायरल करवाया जा रहा है।
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का बयान भी सामने आया है। पूनिया ने कहा है कि सामाजिक रूप से ऐसे कार्यक्रमों में मर्यादा रहनी चाहिए। इसकी हिदायत अक्सर हम पार्टी की ओर से देते रहते हैं। इस मामले की पूरी जानकारी के बाद प्रसंज्ञान लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications