Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 25 लोकसभा सीटों पर "कलस्टर-मास्टर" प्लान...!

CM Cluster Meeting: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 25 लोकसभा सीटों पर हैट्रिक के साथ क्लिन स्वीप करने का कलस्टर मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।

आज हम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस कलस्टर मास्टर प्लान को लेकर आपकों एक्सक्लूसिव जानकारी बताने जा रहे है। आखिर सीएम भजनलाल शर्मा के पास यह प्लान आया कैसे और इस प्लान को लेकर प्रदेश में भाजपाइयों को मैसेज क्या दे रहे है ?

आपकों बता दे कि राजस्थान में लोकसभा चुनावों दो चरणों में होने है। पहले चरण में राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है।

नंबर लोकसभा सीट चुनाव की तारीख
1 गंगानगर 19 अप्रैल
2 बीकानेर 19 अप्रैल
3 चूरू 19 अप्रैल
4 झुंझुनूं 19 अप्रैल
5 सीकर 19 अप्रैल

6 जयपुर ग्रामीण 19 अप्रैल

7 जयपुर 19 अप्रैल
8 अलवर 19 अप्रैल
9 भरतपुर 19 अप्रैल
10 करौली-धौलपुर 19 अप्रैल
11 दौसा 19 अप्रैल
12 नागौर 19 अप्रैल

-------------------

13 टोंक-सवाई माधोपुर 26 अप्रैल
14 अजमेर 26 अप्रैल
15 पाली 26 अप्रैल
16 जोधपुर 26 अप्रैल
17 बाड़मेर 26 अप्रैल
18 जालौर 26 अप्रैल
19 उदयपुर 26 अप्रैल
20 बांसवाड़ा 26 अप्रैल
21 चित्तौड़गढ़ 26 अप्रैल
22 राजसमंद 26 अप्रैल
23 भीलवाड़ा 26 अप्रैल
24 कोटा 26 अप्रैल
25 झालावाड़-बारां 26 अप्रैल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले चरण के लोकसभा चुनावों में प्रचार शुरू होने से पहले ही ताल ठोक दी । राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को कलस्टर के हिसाब से बांटकर अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे है।

इन कलस्टरों की बैठक में सांसद, सांसद प्रत्याशी, सभी विधायक और पदाधिकारियों के साथ नाराज पदाधिकारियों को मनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

19 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सूर्य नगरी जोधपुर से कलस्टर की बैठक लेकर लोकसभा चुनावों का शंखनाद कर सीएम भजनलाल ने कांग्रेस को सीधी चुनौती दे दी है।

जोधपुर, पाली, बाड़मेर-जैसलमेर और जालोर-सिरोही लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों, संगठन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवाद किया और प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर जीत के साथ देश में मिशन 400 पार के लक्ष्य को हर हाल में अर्जित करने का संदेश दिया

19 मार्च को सीएम भजनलाल शर्मा झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचे। जहां उदयपुर कलस्टर के प्रभारियों, सांसद प्रत्याशियों और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।

इसके बाद 20 मार्च को झुंझुनूं में कलस्टर की बैठक में शिरकत की और जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और लोकसभा सांसद प्रत्याशियों के साथ संवाद किया। इस दौरान सीएम ने लिखा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कलस्टर वाइज मास्टर प्लान लगातार जारी है। बीकानेर के अजमेर के पुष्कर में और फिर आज कोटा, भरतपुर कलस्टर की बैठक ली।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज कोटा के एलन सत्यार्थ में कोटा, भीलवाड़ा एवं झालावाड़ तथा भरतपुर के सैन्चुरी ग्रीन रिसोर्ट में भरतपुर, करौली-धौलपुर एवं टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता बैठक व क्लस्टर कोर कमेटी बैठक में शामिल हुए।

भाजपा पदाधिकारियों के साथ संवाद किया और चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा से लेकर उसका नामांकन, मतदान और मतदान तक किए जाने वाले कार्यो के लिए योजना बनाने से लेकर क्रियांवयन और फोलोअप से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कलस्टर वाइज मास्टर प्लान के सामने आने के बाद अब कांग्रेस इस प्लान का तोड़ खोजने का प्रयास कर रही है। इधर सीएम भजनलाल भी कलस्टर वाइज आयोजित कर रहे बैठकों में पार्टी से नाराज पदाधिकारियों को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। अब कई कांग्रेसियों को जहां भगवा रंग में रंगा है वहीं नाराज परिवार के लोगों को भी घर तक ला रहे है।

अब लोकसभा चुनावों में यह प्रयास मिशन 25 और क्लीन स्वीप की हैट्रिक में कितने कारगर साबित होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+